यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
12th Fail वाले IPS ऑफिसर मनोज शर्मा की पत्नी ने यूपी बोर्ड में किया था टॉप, हासिल की थी Top 20 में 13वीं रैंक
PS ऑफिसर मनोज जहां 12वीं में फेल हो गए थे। वहीं उनकी पत्नी IRS अधिकारी श्रद्धा जोशी ने 12वीं में ...और पढ़ें

HighLights
- अधिकारी मनोज शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी
- वे दोनों ही यहां यूपीएससी की तैयारी करने के लिए कोचिंग करने के लिए पहुंचे थे
- यहां से ही दोनों की मुलाकातें बढ़ीे और फिर बाद में इन दोनों ने शादी कर ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त 12वीं फेल मूवी की हर ओर चर्चा हो रही है। बारहवीं कक्षा में फेल होकर यूपीएससी सिविल सेवा जैसी परीक्षा क्रैक करने वाले आईपीएस मनोज शर्मा की जिंदगी पर बनी इसी पिक्चर को हर ओर से तारीफे मिल रही हैं। पिक्चर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
लोग IPS मनोज शर्मा की हिम्मत और उनकी कड़ी मेहनत को सलाम कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और एक्ट्रेस कंगना रनोट से लेकर कई स्टार्स भी ऑफिसर मनोज शर्मा को रियल हीरो बता रहे हैं। इसी क्रम में आज हम, आपको बताने जा रहे हैं कि बारहवीं में फेल होने के बावजूद आईपीएस अफसर जैसा कठिन सफर तय करने वाले मनोज शर्मा की पत्नी श्रद्धा जोशी से जुड़ी कुछ अहम बातें।

IPS ऑफिसर मनोज जहां, 12वीं में फेल हो गए थे। वहीं, उनकी पत्नी IRS अधिकारी श्रद्धा जोशी ने 12वीं में टॉप किया था। उत्तराखंड के मसूरी की रहने वाली श्रद्धा ने यूपी बोर्ड से इंटर की परीक्षा पास की थी। दरअसल, उस वक्त उत्तराखंड यूपी से अलग नहीं हुआ था। इसके चलते IRS अधिकारी ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने टॉप 20 मेरिट में अपना स्थान बनाया था। उन्होंने इस मेरिट लिस्ट में 13वीं रैंक हासिल की थी।
दिल्ली में UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात
जैसा कि 12वीं फेल फिल्म में भी दिखाया गया था कि अधिकारी मनोज शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। यूपीएससी की तैयारी के लिए एक कोचिंग सेंटर में दोनों पहुंचे थे। इस वक्त मनोज शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा की पहली सीढ़ी यानी कि प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली थी। कोचिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। हालांकि, बाद में दोनों ने अपना मुकाम हासिल करने के बाद शादी कर ली थी।