सबसे प्राचीन भाषा 'संस्कृत' बनी सबसे स्मार्ट भाषा, पढ़े इससे जुड़े 10 रोचक तथ्य
संस्कृत विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है। इस भाषा को कंप्यूटर के लिए सबसे स्पष्ट भाषा माना जाता है। ये इंडो-यूरोपीय भाषाओं की इंडो-आर्यन शाखा से संबंधित एक शास्त्रीय भाषा है। संस्कृत से जुड़े तथ्यों के बारे में बहुत कम ही लोगों को पता होगा।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। कई भाषाओं का जनक संस्कृत, विश्व के सबसे पुराने भाषाओं में से एक है। यह हिंद-यूरोपीय परिवार की एक शाखा है। वैश्विक स्तर पर अंग्रेजी बोलने वालों की मांग बढ़ रही है, लेकिन इसी बीच संस्कृत बोलने और सीखने वालों की कमी नहीं है।
आजकल कई युवा संस्कृत की तरफ काफी आकर्षित हो रहे हैं। संस्कृत अपने साथ कई तथ्य समेटे हुए हैं, जो काफी रोचक है। इस खबर में हम आपको संस्कृत से जुड़े कुछ मजेदार तथ्यों के बारे में बताएंगे।
उत्तराखंड की आधिकारिक राजभाषा
उत्तराखंड सरकार ने संस्कृत भाषा को राज्य की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया हुआ है। उत्तराखंड में हिन्दी के बाद संस्कृत को प्राथमिकता दी जाती है। राज्य में कई लोग संस्कृत में बात भी करते हैं।
कर्नाटक के इस गांव में संस्कृत में होती है बात
कर्नाटक में एक ऐसा गांव है, जहां लोग सिर्फ संस्कृत में बात करते हैं। हालांकि, यह काफी हैरानी वाली बात है, लेकिन यह सच है कि कर्नाटक के गांव मत्तूर में लोग आम बोलचाल के लिए भी संस्कृत भाषा का ही प्रयोग करते हैं। प्राचीन समय से ही यहां पर संस्कृत भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, इसलिए यहां के लोगों के जुबान पर यहीं भाषा चढ़ गई है।
मुंबई में एक परिवार करता है संस्कृत में बात
आज के दौर में जहां परिवार आपस में बातचीत करने के लिए हिन्दी, अंग्रेजी या अपने स्थानीय भाषा का प्रयोग करते हैं, वहीं मुम्बई का एक गुजराती परिवार आज भी बातचीत करने के लिए संस्कृत भाषा का प्रयोग करता है।
संस्कृत में निकलता है अखबार
भारत में हर भाषा में अखबार निकाला जाता है, ताकि हर वर्ग और भाषा के लोग इसे पढ़ सके और समझ सकें। ऐसा ही संस्कृत के साथ है, दरअसल, साल 1970 से ही सुधर्मा नाम का अखबार निकाला जा रहा है, जो संस्कृत भाषा में ही होता है।
भारतीय उपमहाद्वीप के देशों की राष्ट्रीय भाषा
भारतीय उपमहाद्वीप के देशों में अरब आक्रमण से पहले संस्कृत को ही राष्ट्रीय भाषा माना जाता था।
संस्कृत में एक शब्द के कई पर्यायवाची
संस्कृत में एक शब्द के कई पर्यायवाची होते हैं। जैसे ही, हिन्दी में हाथी एक शब्द है, लेकिन संस्कृत में इसके सौ पर्यायवाची होते हैं।
कंप्यूटर फ्रेंडली भाषा
फोर्ब्स पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, अन्य भाषाओं के तुलना में संस्कृत सबसे अधिक कंप्यूटर फ्रेंडली भाषा है।
नासा के वैज्ञानिक ने कही थी यह बात
संस्कृत भाषा ने अमेरिका में भी अपना डंका बजाया है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के एक वैज्ञानिक रिक ब्रिग्स ने कहा था कि संस्कृत एकमात्र ऐसी स्पष्ट भाषा है, जो अस्तित्व में है।
जर्मनी में पढ़ाई जाती है संस्कृत
आपको बता दें, जहां आज भारतीय छात्र अन्य देशों में अलग-अलग डिग्री हासिल करने के लिए जाते हैं। वहीं, जर्मनी में आज भी 14 यूनिवर्सिटी में संस्कृत भाषा की पढ़ाई जाती है और उसकी डिग्री भी दी जाती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।