यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UGC NET Exam: यूजीसी नेट एग्जाम में बेहतर स्कोर हासिल करने में ये टिप्स कर सकते हैं हेल्प, तुरंत करें चेक
किसी भी परीक्षा (UGC NET Exam)में सफलता तभी मिलती है जब कैंडिडेट्स फिजिकली और मेंटली दोनों तरह से फिट हों। ...और पढ़ें

HighLights
- बेहतर रिजल्ट के लिए रिवीजन पर करें फोकस
- कैंडिडेट्स ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट दें
- फिजिकली और मेंटली खुद को रखें फिट
करियर डेस्क, नई दिल्ली। (यूजीसी नेट एग्जाम UGC NET Exam 2023) देश की अहम परीक्षाओं में से एक है। देश भर की यूनिवर्सिटीज और हायर एजुकेशन इंस्ट्टीयूट में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने या जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) हासिल करने का सपना संजोए अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए अप्लाई करते हैं।
.jpg)
अब अगर, आप भी यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन की नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट बैठने वाले हैं तो आपके लिए कुछ अहम टिप्स हैं, जो लास्ट मिनट पर ध्यान रखना चाहिए। ये बातें आपको परीक्षा में बेहतर स्कोर हासिल करने में मदद कर सकते हैं। आइए डालते हैं इन पर एक नजर।
- किसी भी एग्जाम में सक्सेस पाने के लिए यह सबसे ज्यादा जरूरी होता है कि एग्जाम के आखिरी समय में कुछ भी नया न पढ़ें। अभी तक आपने, जो भी कुछ भी पढ़ा है उसे रिवाइज करें। अंतिम समय में कुछ भी नया पढ़ने से आप पुराने चैप्टर या टॉपिक पर भी फोकस नहीं कर पाएंगे। इसलिए इस बात का ध्यान रखें और केवल अब तक तैयार किए टाॅपिक्स को
-स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे इस वक्त में केवल मॉक टेस्ट पर फोकस करें। ज्यादा से ज्यादा टेस्ट दें। इसके अलावा, पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्नों को सॉल्व करें, जिससे उन्हें बेहतर तैयारी में मदद मिलेगी।
- एग्जाम में अच्छे मार्क्स हासिल करने के लिए जरूरी है कि आप अपनी स्पीड पर ध्यान दें। इसके लिए अहम है कि आप खूब प्रैक्टिस करें। हालांकि, स्पीड मेन्टेन करने की वजह से आप प्रश्नों को आधा-अधूरा न पढ़ें। पूरा प्रश्न पत्र पढ़ें और तभी आंसर करें। बस कोशिश यह करें कि कोई प्रश्न छूट न पाएं।
-परीक्षा में सफलता तभी मिलती है, जब कैंडिडेट्स फिजिकली और मेंटली दोनों तरह से फिट हों। इसलिए इस बात का बहुत ध्यान रखें कि आप खुद को थकाएं नहीं। नर्वस न हो। बस अपनी तैयारी पर भरोसा रखें और शांत मन से एग्जाम दें।
