विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JEE Mains Exam: जेईई मेंस एग्जाम की तैयारी करते वक्त न करें ये गलतियां, सफल होने में मिलेगी मदद

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Tue, 28 Nov 2023 05:38 PM (IST)

जेईई मेंस (JEE Mains Exam) एग्जम सिलेबस की अच्छी तरह समझ होने के बाद जरूरी है कि आप एक बेहतर ...और पढ़ें

JEE Mains Exam: जेईई मेंस एग्जाम की तैयारी करते वक्त न करें ये गलतियां,सफल होने में मिलेगी मदद (Image- freepik)
JEE Mains Exam: जेईई मेंस एग्जाम की तैयारी करते वक्त न करें ये गलतियां,सफल होने में मिलेगी मदद (Image- freepik)

HighLights

  1. सिलेबस को समझने में न करें गलती
  2. पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से करें अभ्यास
  3. कमजोर टाूपिक पर दें ज्यादा ध्यान

 करियर डेस्क, नई दिल्ली। देश भर के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के सामने जेईई मेंस परीक्षा (JEE Mains Exam) बड़ी चुनौती होती है। देश भर से हर साल लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल होते हैं। हालांकि, सफलता चुनिंदा स्टूडेंट्स को ही मिलती है। ऐसे में अब, अगर आपने भी यह ख्वाब देखा है तो आज हम आपको इस परीक्षा से जुड़ी तैयारी के बारे में कुछ अहम टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपको एग्जाम में सफल होने में मदद कर सकते हैं। आइए डालते हैं एक नजर।

- जेईई मेंस परीक्षा की प्रभावी तरीके से तैयारी करने के लिए ये बेहद जरूरी है कि स्टूडेंट्स को पाठ्यक्रम की पूरी समझ हो। कई बार लंबे समय से तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स भी यह एक छोटी सी भूल कर देते हैं। इसलिए कोशिश करें कि परीक्षा का पाठ्यक्रम पूरी तरह समझें। इसके साथ ही, फिजिक्स,केमिस्ट्री और मैथ्स के अहम टॉपिक को खासतौर पर पहचानें। इसके बाद तैयारी पर फोकस करें।

- सिलेबस की अच्छी तरह समझ होने के बाद जरूरी है कि आप एक बेहतर स्टडी प्लान तैयार करें। यह ध्यान रखें कि यह स्टडी प्लान न केवल प्रैक्टिकल हो, बल्कि सभी अहम टॉपिकों को कवर करता हो। इसके साथ ही, सभी विषयों को बराबरी से समय दिया जाए। इसके साथ ही कमजोर टॉपिक के लिए एक्स्ट्रा टाइम पहले से ही रिजर्व रखा जाए।

- जेईई मेन परीक्षा में सक्सेस प्रतिशत बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है कि स्टूडेंट्स को कॉन्सेप्ट पूरी तरह क्लीयर हों। इसके साथ ही, छात्र-छात्राओं को पिछले वर्षों के क्वैश्चन पेपर को अच्छे तरह से देखना चाहिए, जिससे उन्हें एग्जाम पैटर्न को समझने में मदद मिल सके।

- मॉक टेस्ट स्टूडेंट्स की सफलता में बेहद मदद करते हैं। इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि कभी भी यह देना न भूलें।