International Women’s Day: कहीं प्रोटेस्ट, कहीं दिए जाते हैं फूल, दुनिया में ऐसे सेलिब्रेट होता है यह दिन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हर साल एक विशेष थीम के साथ किया जाता है। इस वर्ष भी इस दिन की खास थीम रखी गई है जिसका नाम है- Accelerate Action है। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 1977 में इस दिन को बतौर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसके बाद से यह दिन हर पूरी दुनिया भर में सेलिब्रेट किया जाता है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर की महिलाओं के लिए कल का दिन बेहद खास है। यह विशेष इसलिए है, क्योंकि इस दिवस को बतौर इंटरनेशनल वूमेंस डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते। साथ ही उनसे जुड़े मुद्दों,जैसे- शिक्षा, रोजगार के अवसर, जेंडर इक्वालिटी और समान वेतन सहित कई विषयों पर चर्चा की जाती है। साथ ही उन्हें, उनके अधिकारों के प्रति अवेयर भी किया जाता है, जिससे वे एक बेहतर जिंदगी गुजार सके। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि, दुनिया भर में यह दिन कैसे सेलिब्रेट किया जाता है- आइए डालते हैं एक नजर।
इटली:
इटली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को La Festa della Donna के नाम से जाना जाता है। इस दिन, महिलाओं को पीले mimosa फूल दिए जाते हैं, जिसे सशक्तीकरण और एकजुटता का प्रतीक माना जाता हैं। इसके साथ ही, mimosa थीम वाले केक भी इस विशेष अवसर पर काफी लोकप्रिय हैं। लोग इस दिन पर यह केक काटकर सेलिब्रेट करते हैं।
चीन:
चीन में इंटरनेशनल वूमेंस डे (IWD 2025) के मौके पर छुट्टी होती है। कई कंपनियां इस दिन फीमेल्स कर्मचारियों को आधे दिन की छुट्टी देती हैं। लेकिन समय के साथ दुनिया के अन्य देशों की तरह यहां भी काफी मार्केट हावी हो चुका है और फीमेल्स से जुड़े कई ऑफर कंपनीज की तरफ से पेश किए जाते हैं।
रूस:
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यहां वैलेंटाइन डे या मदर्स डे की तरह ही बड़े उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। इस दिवस पर, महिलाओं को फूल और चॉकलेट गिफ्ट किए जाते हैं। हालांकि, समय के साथ इस दिवस का मूल राजनीतिक महत्व धीरे-धीरे कम होता गया है।
साउथ कोरिया और ऑस्ट्रेलिया:
इस दिन पर कई प्रोटेस्ट होते हैं, जिसमें जिसमें #MeToo, जेंडर इक्वािटी, लैंगिक आधारित हिंसा और समान विषयों, जैसे विषयों पर चर्चा की जाती है। इसमें फील्ड से जुड़े एक्सपर्ट इन टॉपिक्स पर अपनी राय रखते हैं।ऑस्ट्रेलिया में भी इस अवसर पर यहां भी महिलाओं से जुड़े टॉपिक्स पर पैनल डिसक्शन आयोजित किए जाते हैं, जिनमें प्रमुख तौर पर महिलाओं के अधिकारों के बारे में उन्हें जागरू किया जाता है।
International Women’s Day 2025:कब हुई थी इस दिन को मनाने की घोषणा
संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 1977 में इस दिन को बतौर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसके बाद, से यह दिन हर पूरी दुनिया भर में सेलिब्रेट किया जाता है।
यह भी पढ़ें: IIT खड़गपुर से पोस्टग्रेजुएट हैं ISRO के नए चेयरमैन V Narayanan, 1984 में ज्वाइन किया था इसरो, पढ़िए फुल डिटेल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।