विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Children's Day 2024: बाल दिवस के मौके पर पढ़िए पंडित जवाहर लाल नेहरू से जुड़े कुछ अहम फैक्ट्स

Published: Wed, 13 Nov 2024 04:25 PM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2024 08:51 AM (IST)

Childrens Day 2024 बच्चों के प्रति बेहद लगाव रखने वाले पंडित नेहरू ने एक बार अपने भाषण में कहा था ...और पढ़ें

Children's Day 2024: जवाहरलाल नेहरू को पंडित नेहरू भी कहा जाता था।
Children's Day 2024: जवाहरलाल नेहरू को पंडित नेहरू भी कहा जाता था।

HighLights

  1. पंडित नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को प्रधानमंत्री का पद संभाला था
  2. साल 1964 में 27 मई को पंडित नेहरू का निधन हो गया था
  3. जवाहरलाल नेहरू ने ही साल 1927 में पूर्ण राष्ट्रीय स्वतंत्रता का विचार दिया था

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देश के इतिहास की तारीख में कल यानी कि 14 नवंबर की तारीख अहम है। विशेष इसलिए क्योंकि कल के दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चों के प्रति विशेष स्नेह रखने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के दिन को चिल्ड्रेन्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर आइए जानते हैं देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में कुछ दिलचस्प फैक्ट्स।

- जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। उन्होंने अपना बचपन आनंद भवन में बिताया था। आनंद भवन का पुराना नाम स्वराज भवन था, जिसका निर्माण उनके पिता मोतीलाल नेहरू ने वर्ष 1930 में करवाया था।

-पंडित नेहरू पढ़ाई के लिए वर्ष 1907 में ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज चले गए और यहां से 1910 में स्नातक की उपाधि हासिल की थी।

- मोतीलाल नेहरू चाहते थे कि उनके बेटे जवाहरलाल कांग्रेस छोड़कर उनकी अपनी स्वराज पार्टी में शामिल हो जाएं, लेकिन जवाहरलाल अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध कांग्रेस के प्रति वफादार रहे। साथ ही गांधी जी के साथ रहना चुना।

- जवाहरलाल नेहरू को पंडित नेहरू भी कहा जाता था, क्योंकि वह कश्मीरी पंडित समुदाय से ताल्लुक रखते थे।

- पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ही साल 1927 में पूर्ण राष्ट्रीय स्वतंत्रता का विचार दिया था और भारतीयों को ब्रिटिश साम्राज्य से जोड़ने वाले सभी संबंधों से दूर रहने का विचार दिया था।

- देश के पहले प्रधानमंत्री को को आधुनिक भारत का वास्तुकार भी कहा जाता है।

- जवाहरलाल नेहरू के दिल्ली स्थित आवास 'तीन मूर्ति भवन' को 'नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय' में बदल दिया गया। 

-देश में पहले 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था लेकिन साल 1964 में चाचा नेहरू के निधन के बाद संसद ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री के जन्मदिन को को बाल दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद से ही पंडित नेहरू की जयंती को चिल्ड्रेन डे के रूप में मनाया जाता है।

- पंडित नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को प्रधानमंत्री का पद संभाला था और प्रसिद्ध भाषण ट्रिस्ट विद डेस्टिनी दिया था।

-साल 1964 में 27 मई को पंडित नेहरू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था और लगभग 15 लाख लोग उनके दाह संस्कार को देखने के लिए एकत्र हुए थे।

यह भी पढ़ें: White House Chief of Staff: ये होता है अमेरिका के व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ का काम, इतनी मिलती है सालाना सैलरी