Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandigarh: इस साल चंडीगढ़ बना था केंद्र शासित प्रदेश, पढ़िए ब्यूटीफुल सिटी के बारे में अन्य अहम डिटेल

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 03:42 PM (IST)

    Chandigarh चंडीगढ़ शहर के लिए ऐसा कहा जाता है कि सिटी का यह नाम चंडी देवी मंदिर के नाम पर पड़ा है। पिंजौर जाने वाली सड़क पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच बसा देवी का यह मंदिर हजारों साल पुराना है। खासतौर पर नवरात्रि के मौके पर यहां भक्तों की अपार भीड़ लगती है। ज़ाकिर रोज़ गार्डन रॉक गार्डन शांती कुंज आर्ट गैलरी कैपिटल कॉम्प्लेक्स सहित अन्य टॉप टूरिस्ट प्लेस हैं।

    Hero Image
    Chandigarh: चंडीगढ़ को द सिटी ब्यूटीफुल भी कहा जाता है।

     एजुकेशन डेस्क। Chandigarh: चंडीगढ़ को द सिटी ब्यूटीफुल भी कहा जाता है। यह देश भर में अपनी बेमिसाल खूबूसरती के लिए जाना जाता है। इस शहर की ग्रीनरी हर किसी को लुभाती है। ट्रैवल के शौकीन लोगों की लिस्ट में यह शहर एक दम टॉप पर रहता है। इस सिटी को इतने योजानाबद्ध तरीके से बसाया गया है कि, जो भी यहां आता है यहां की तारीफ किए बिना नहीं रह पाता है। लेकिन आज बात इस शहर की खूबसूरती की नहीं बल्कि इस प्रदेश के इतिहास की करेंगे। इसमें जानेंगे कि चंडीगढ़ कब केंद्र शासित प्रदेश बना और इसके नाम के पीछे क्या कहानी है। आइए डालते हैं एक नजर।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश है। इसे 1 नवंबर 1966 को यह दर्जा दिया गया था। चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी है। यहां की सड़कें हरे-भरे पेड़ों से घिरी हुई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, लक्षद्वीप और गोवा के बाद 8.51% प्रतिशत के साथ यह भारत में तीसरा सबसे बड़ा वन क्षेत्र है। इस केंद्र शासित प्रदेश की योजना प्रसिद्ध फ्रांसीसी वास्तुकार Le Corbusier द्वारा बनाई गई है।

    ये हैं प्रमुख नृत्य

    गिद्दा, भांगड़ा, झूमर, गतका, धमाल, लुड्डी, किकिली, जूली समेत अन्य यहां के प्रमुख डांस हैं। 

    ये हैं प्रमुख फसलें

    गेहूं, भूलभुलैया, धान सहित अन्य इस प्रदेश की प्रमुख फसलें हैं। 

    ये हैं टॉप टूरिस्ट प्लेस

    ज़ाकिर रोज़ गार्डन, रॉक गार्डन, शांती कुंज, आर्ट गैलरी, कैपिटल कॉम्प्लेक्स और नेशनल गैलरी ऑफ़ पोर्ट्रेट्स यहां के टॉप टूरिस्ट प्लेस हैं। 

    ये हैं प्रमुख भाषाएं

    हिंदी, पंजाबी और इंग्लिश इस प्रदेश की मुख्य भाषाएं हैं। 

    चंडी देवी मंदिर के नाम पर चंडीगढ़ नाम

    चंडीगढ़ शहर के लिए ऐसा कहा जाता है कि सिटी का यह नाम चंडी देवी मंदिर के नाम पर पड़ा है। पिंजौर जाने वाली सड़क पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच बसा देवी का यह मंदिर हजारों साल पुराना है। खासतौर पर नवरात्रि के मौके पर यहां भक्तों की अपार भीड़ लगती है।