Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Balamani Amma: जाने कौन हैं मलयालम की अम्मा बालमणि, जिन्हें डूडल बनाकर गूगल ने किया याद

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Tue, 19 Jul 2022 02:52 PM (IST)

    Balamani Amma अम्मा ने मलयालम में लेखनकाल में कई कविताएं लिखी जिन्हें खूब पसंद किया गया। वहीं उनकी कुछ सबसे प्रसिद्ध कविताएं हैं- अम्मा (मां) मुथस्सी (दादी) और मज़ुविंते कथा (द स्टोरी ऑफ़ द कुल्हाड़ी) रही हैं। बालमणि अम्मा की बेटी कमला दास एक प्रसिद्ध उपन्यासकार हैं।

    Hero Image
    मलयालम की अम्मा बालमणि का आज यानी कि 19 जुलाई, 2022 को जन्मदिन हैं।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Balamani Amma: देश में एक से बढ़कर कवयित्रियां रही हैं,जिन्होंने अपने लेखन से सबके दिलों में एक अलग जगह बनाई। इनमें फिर चाहें वे ,महादेवी वर्मा, सरोजनी नायडू, सुभद्रा कुमारी चौहान, अमृता प्रीतम, कमला सुरैय्या जैसे कई नाम शामिल हैं। इनमें से ही एक नाम है, बालमणि अम्मा। बालमणि अम्मा को मलयालम साहित्य की 'अम्मा' और 'मुथस्सी' (दादी) के रूप में जाना जाता हैं। केरल के त्रिशूर जिले से ताल्लुक रखने वाली बालमणि अम्मा का जन्म 1909 में हुआ था।  आज उनका यानी कि, 19 जुलाई, 2022 को जन्मदिन है। वहीं इस खास दिन पर गूगल ने उन्हें डूडल बनाकर याद किया है। वहीं आज उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं, उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पहलू।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये मिल चुके हैं सम्मान 

    बालामणि अम्मा को उनके शानदार लेखन के लिए पद्म भूषण, साहित्य अकादमी पुरस्कार और सरस्वती सम्मान सहित कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। केरल के पुन्नारयुरकुलम में जन्मी बालामणि अम्मां को लोग सम्मान से “मातृभूमि की कवयित्री” भी कहते हैं।

    लेखन की ऐसे ही शुरुआत

    मलायलम साहित्य की अम्मा के बारे में कहा जाता है कि, औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं की। अपने मामा के पुस्तक संग्रह को पढ़ती रहती थीं। यहीं से उनके भीतर लिखने का शौक जागा और फिर बालामणि अम्मां इस क्षेत्र में आगे बढ़ती चली गईं।

    इस दिन प्रकाशित हुई थी पहली कविता

    बालमणि अम्मा की पहली कविता Koppukai 1930 में प्रकाशित हुई थी, जब वह सिर्फ 21 वर्ष की थीं। उन्होंने कविताओं के 20 से अधिक संकलन, साथ ही अनुवाद जैसे अन्य कार्यों को प्रकाशित किया था। 

    19 साल की उम्र में हुई थी शादी 

    बालमणि अम्मा की बेटी कमला दास एक प्रसिद्ध उपन्यासकार हैं। दास की आत्मकथा, "माई स्टोरी" 1976 में रिलीज़ हुई थी। वहीं बालमणि अम्मा ने 19 साल की उम्र में व्यापक रूप से प्रसारित मलयालम दैनिक मातृभूमि के प्रबंध संपादक वीएम नायर से शादी कर ली थी।