BPSC TRE-4 में 32,388 पदों पर भर्ती, लेकिन कौन भर सकता है फॉर्म? 1 सितंबर से आवेदन, STET 2026 वालों को भी मौका
बिहार में BPSC TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन 1 से 30 ...और पढ़ें

बीपीएससी भर्ती
HighLights
BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षकों की भर्ती।
आवेदन 1 से 30 सितंबर 2026 तक।
STET 2026 अपीयरिंग अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। कक्षा 1 से 12वीं तक 32,388 शिक्षकों की भर्ती होगी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि TRE-4 का फॉर्म कौन भर सकता है?
अलग-अलग कक्षाओं के शिक्षकों के लिए शैक्षणिक योग्यता और शिक्षक पात्रता की शर्तें अलग रखी गई हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 से 30 सितंबर 2026 तक चलेगी।
STET 2026 में बैठे हैं तो भी कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती की सबसे अहम बात यह है कि STET 2026 में अपीयरिंग अभ्यर्थियों को भी आवेदन का मौका दिया गया है।
ऐसे अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान STET 2026 की फॉर्म आईडी दर्ज करनी होगी। यानी इस साल STET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी भी TRE-4 के लिए अपनी पात्रता के अनुसार दावेदारी कर सकते हैं।
कक्षा 1-5 के लिए कौन भर सकता है फॉर्म?
प्राथमिक शिक्षक के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
इसके साथ D.El.Ed./B.El.Ed. या निर्धारित वैकल्पिक योग्यता जरूरी है। CTET/STET पेपर-1 की पात्रता भी आवश्यक है। इस स्तर पर कुल 3,847 पद हैं।
कक्षा 6-8 के लिए ये योग्यता जरूरी
मध्य विद्यालय शिक्षक के लिए ग्रेजुएशन के साथ B.Ed. या निर्धारित चार वर्षीय शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम की योग्यता जरूरी है।
इस स्तर पर कुल 8,553 पद हैं। विषय के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करना भी अनिवार्य होगा।
कक्षा 9-10 में विषय की डिग्री भी जरूरी
माध्यमिक शिक्षक यानी कक्षा 9-10 के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/पीजी और B.Ed. जैसी निर्धारित योग्यता चाहिए। संबंधित विषय का अध्ययन भी आवश्यक है।
इस स्तर पर 3,877 पद हैं। इसलिए सिर्फ ग्रेजुएशन होने से हर विषय के पद के लिए आवेदन नहीं किया जा सकेगा।
कक्षा 11-12 वालों के लिए STET पेपर-2 जरूरी
उच्च माध्यमिक यानी कक्षा 11-12 के लिए संबंधित विषय में निर्धारित अंकों के साथ पीजी और B.Ed. की योग्यता चाहिए।
साथ ही STET पेपर-2 पास होना आवश्यक है। इस स्तर पर सबसे ज्यादा 16,101 पद हैं। विषयवार सीटों में केमिस्ट्री की 3,695 और फिजिक्स की 1,758 सीटें शामिल हैं।
1 सितंबर से खुलेगा आवेदन का रास्ता
TRE-4 के लिए आवेदन 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक किया जा सकेगा। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले अपनी कक्षा, विषय, शैक्षणिक योग्यता और CTET/STET पात्रता जरूर जांच लें।
सिर्फ पदों की संख्या देखकर आवेदन करने के बजाय संबंधित पद की पूरी पात्रता पूरी करना जरूरी होगा।
यह भी पढ़ें- BPSC ने TRE-4 के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 32388 पदों के लिए 1 सितंबर से आवेदन
यह भी पढ़ें- BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन जारी, फिर भी पटना में खत्म नहीं हुआ छात्रों का आंदोलन; अब क्यों कर रहे प्रोटेस्ट?
यह भी पढ़ें- अचानक BPSC की वेबसाइट पर पहुंचे 2 लाख से अधिक अभ्यर्थी, TRE-4 की सूचना ने क्लिक करने पर किया मजबूर
यह भी पढ़ें- BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, एक सितंबर से आवेदन; पहली बार दो चरणों में होगी परीक्षा
यह भी पढ़ें- BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों पर बहाली, उर्दू के 3,229 तो हिंदी के 2,196 पद; देखिए किस विषय में कितने सीट
