अचानक BPSC की वेबसाइट पर पहुंचे 2 लाख से अधिक अभ्यर्थी, TRE-4 की सूचना ने क्लिक करने पर किया मजबूर
टीआरई-4 अधिसूचना जारी होते ही मंगलवार को 2 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने बीपीएससी वेबसाइट पर विजिट किया, जिससे पिछले ...और पढ़ें

बीपीएससी
HighLights
टीआरई-4 अधिसूचना जारी होते ही वेबसाइट पर भारी भीड़।
बीपीएससी वेबसाइट पर 2 लाख से अधिक विजिटर पहुंचे।
अचानक ट्रैफिक बढ़ने से वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतें आईं।
जागरण संवाददाता, पटना। टीआरई-4 की अधिसूचना जारी होते ही सीटों का विवरण देखने के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की वेबसाइट का रुख किया। शाम से ही विभिन्न माध्यमों से सूचना मिलने के बाद छात्र-छात्राएं पोर्टल पर पहुंचने लगे।
वेबसाइट पर अधिसूचना देर रात करीब नौ बजे के बाद जारी की गई, मगर अभ्यर्थियों ने https://bpsc.bihar.gov.in/ पर पहुंचने का पिछले 30 दिनों के रिकार्ड को तोड़ दिया।
अधिसूचना जारी होते ही बढ़ा वेबसाइट पर दबाव
वेबसाइट पर अधिसूचना देर रात करीब नौ बजे के बाद जारी की गई। इसके बाद अभ्यर्थियों की संख्या तेजी से बढ़ी और पिछले 30 दिनों का ट्रैफिक रिकॉर्ड टूट गया।
देर रात तक वेबसाइट पर विजिट करने वालों का आंकड़ा दो लाख से अधिक पहुंच गया।
सामान्य दिनों से कई गुना बढ़ा ट्रैफिक
पिछले 30 दिनों यानी 20 जुलाई से 18 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार, सामान्य दिनों में आयोग के पोर्टल पर 28 हजार से 45 हजार विजिटर आते रहे हैं।
16 अगस्त को सबसे कम 25,969 विजिटर दर्ज किए गए थे। वहीं, परीक्षा को लेकर हलचल बढ़ने के बीच 14 अगस्त को ट्रैफिक बढ़कर 93,766 और 22 जुलाई को 76,493 तक पहुंच गया था।
शाम से ही क्रैश होने लगी वेबसाइट
टीआरई-4 की अधिसूचना का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या के एक साथ वेबसाइट पर पहुंचने से शाम से ही पोर्टल पर परेशानी शुरू हो गई।
कई अभ्यर्थियों को वेबसाइट खोलने और अधिसूचना देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। देर रात तक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक बना रहा।
यह भी पढ़ें- BPSC ने TRE-4 के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 32388 पदों के लिए 1 सितंबर से आवेदन
यह भी पढ़ें- BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन जारी, फिर भी पटना में खत्म नहीं हुआ छात्रों का आंदोलन; अब क्यों कर रहे प्रोटेस्ट?
यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4 Vacancy 2026: 32,388 पदों की शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन आज, आवेदन इस डेट से होंगे स्टार्ट
