विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Today: 2023 के आखिरी हफ्ते के पहले दिन मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, यह शेयर रहा टॉप गेनर

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Tue, 26 Dec 2023 04:31 PM (IST)

2023 का आखिरी कारोबारी हफ्ता शुरू हो गया है। इस हफ्ते केवल 4 दिन ही शेयर मार्केट खुलेगा। सोमवार को ...और पढ़ें

मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार
मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 26 दिसंबर 2023 (मंगलवार) को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सोमवार को शेयर मार्केट क्रिसमस के मौके पर बंद था। इस छोटे कारोबारी हफ्ते में आज सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। आज बाजार में पावर, यूटिलिटीज, तेल, गैस और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।

आज बीएसई सेंसेक्स 229.84 अंक या 0.32 प्रतिशत चढ़कर 71,336.80 पर बंद हुआ। यह दिन के दौरान यह 364.33 अंक या 0.51 प्रतिशत उछलकर 71,471.29 पर पहुंच गया। आज बीएसई इंडेक्स में एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक ने लगभग 120 अंकों का योगदान दिया। वहीं, निफ्टी 91.95 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 21,441.35 पर पहुंच गया।

आज के कारोबारी सत्र में बीएसई पर 10 शेयर अपर सर्किट पर और 3 स्टॉक निचले स्तर पर बंद हुए हैं। वहीं, बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनी का बाजार पूंजीकरण 3,58,94,614.64 रुपये पहुंच गया है। वहीं एनएसई पर 41 शेयर बढ़त के साथ और 9 स्टॉक गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Year-ender 2023: वित्तीय वर्ष 2023 में इन शेयरों ने तोड़े मार्केट में उतार-चढ़ाव के सभी रिकॉर्ड

टॉप गेनर और टॉप लूजर स्टॉक

आज सेंसेक्सपैक में एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, टाइटन और एचडीएफसी बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वहीं, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के स्टॉक आज टॉप लूजर रहे।

अन्य मार्केट का हाल

एशियाई बाजारों में, सियोल और टोक्यो लाभ के साथ बंद हुए जबकि शंघाई निचले स्तर पर बंद हुआ। हांगकांग में बाजार बंद रहे। सोमवार को अमेरिका और यूरोपीय बाजार बंद थे। आपको बता दें कि कल यानी मंगलवार को बॉक्सिंग डे के मौके पर यूरोपीय बाजार बंद रहे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत चढ़कर 79.09 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,828.94 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

यह भी पढ़ें- New Vs Old Tax Regime: नई और पुरानी कर व्यवस्था में आपके लिए कौन बेहतर? जानिए अपने फायदे का सौदा

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा

वैश्विक बाजार 2024 में आक्रामक यूएस फेड दर में कटौती की प्रत्याशा में रैली कर रहे हैं। इस वैश्विक जोखिम के बीच रिवर्स एफआईआई प्रवाह द्वारा संचालित प्रीमियम वैल्यूएशन के बावजूद भारतीय इक्विटी भी उछाल का अनुभव कर रहे हैं।

भारतीय करेंसी में गिरावट

डॉलर में आई मजबूती ने भारतीय करेंसी पर असर डाला है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की गिरावट के साथ बंद हुआ है। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में भारतीय करेंसी 83.17 पर खुली और इंट्रा-डे सौदों के दौरान डॉलर के मुकाबले 83.10 के उच्चतम स्तर और 83.21 के निचले स्तर के बीच कारोबार किया। इसके बाद रुपया डॉलर के मुकाबले 83.19 (अनंतिम) पर बंद हुई, जो पिछले बंद से 3 पैसे की गिरावट दर्ज करती है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 83.16 पर बंद हुई।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।