विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Closing: मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, रुपये में सपाट कारोबार

By Sonali SinghEdited By: Sonali Singh
Published: Tue, 21 Feb 2023 04:27 PM (IST)

Share Market Closed 21 February 2023 मंगवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। इस हल्की गिरावट की वजह ...और पढ़ें

Share Market Closing 21 February, 2023, See Share Updates
Share Market Closing 21 February, 2023, See Share Updates

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के मिनट जारी होने से पहले भारतीय शेयर बाजार में हलचल देखी गई। मंगलवार को शेयर बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सपाट बंद हुए। 

बीएसई सेंसेक्स 18.82 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,672.72 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 60,583.72 के निचले स्तर और 60,976.59 के उच्च स्तर तक पहुंचा। वहीं, एनएसई निफ्टी 17.90 अंक या 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,826.70 पर बंद हुआ।

दिन के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 22.86 अंक चढ़कर 60,714.40 अंक और एनएसई निफ्टी 12.20 अंक चढ़कर 17,856.80 अंक चढ़कर 17,853 पर था।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स की लिस्ट में एनटीपीसी, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक सबसे ऊपर रहे। वहीं, टॉप लुजर्स की लिस्ट में टाटा मोटर्स, सन फार्मा, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक रहे। 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया और चीन हरे निशान में समाप्त हुए, जबकि हांगकांग और जापान नीचे बंद हुए। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि अमेरिकी बाजार सोमवार को 'राष्ट्रपति दिवस' के लिए बंद थे। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.50 फीसदी गिरकर 82.81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

रुपये की सुस्त रफ्तार 

विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू इक्विटी में सुस्त रुख के कारण मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की गिरावट के साथ 82.82 पर बंद हुआ। दिन के कोराबारी सत्र के दौरान, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.73 के इंट्रा-डे हाई और 82.83 के निचले स्तर को देखा गया। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया ग्रीनबैक के मुकाबले 82.76 पर खुला और अंत में 82.82 (अनंतिम) पर बंद हुआ, जो 82.73 के अपने पिछले बंद भाव से 9 पैसे की गिरावट दर्ज करता है। छह मुद्राओं के खिलाफ ग्रीनबैक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 103.98 पर कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़ें-

SBI FD में निवेश का बढ़िया मौका, शुरू हुई 400 दिन वाली Amrit Kalash Deposit स्कीम, जानें कितना मिल रहा ब्याज

Bank FD कराने वालों को लिए खुशखबरी, इन बैंकों ने एफडी पर बढ़ाई ब्याज दर, निवेशकों को इतना होगा फायदा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।