यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेटी की शादी में नहीं होगी पैसों की कमी, LIC की इस खास स्कीम से हो जाएगा सारा इंतजाम
LIC Daughters Marriage Scheme अगर आप अपनी बेटी की शादी में या उसकी उच्च शिक्षा के लिए पैसों का इंतजाम ...और पढ़ें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Life Insurance Corporation भारत में भरोसे का नाम है। इसकी योजनाओं में किया गया इन्वेस्टमेंट हमेशा सुरक्षा की गारंटी के साथ रिटर्न का वादा करता है। आपको बता दें कि LIC विभिन्न आयु वर्ग और जरूरतों के हिसाब से पॉलिसी लेकर आती है। इसी तरह की एक पॉलिसी है एलआईसी कन्यादान योजना (LIC Kanyadan Policy)। वहीं इस योजना का मुख्य लक्ष्य होता है कि आपकी बेटी की शादी में या उसकी उच्च शिक्षा में पैसों की कमी न हो।
.jpg)
5paisa के साथ शुरू करें निवेश का सफर, विजिट करें- https://bit.ly/3n7jRhX
अगर आप इस योजना के मुताबिक, हर दिन 121 रुपये यानी की हर महीने 3600 रुपये से कुछ अधिक जमा करते हैं तो आपकी बेटी के 25 साल का होने पर आपको 27 लाख रुपये मिलेंगे। अगर आप इस रकम को अपनी अपनी इच्छा के अनुसार बढ़ा भी सकते हैं और आपका फंड भी उसी आधार पर बढ़ जाएगा। वहींआप 25 साल वाले प्लान चाहें तो घटा भी सकते हैं।साथ ही, इस योजना के अनुसार आप 13 साल से 25 साल के बीच कोई भी प्लान ले सकते है। आपको टर्म से 3 साल कम का प्रीमियम ही भुगतान करना होगा। जैसे कि अगर आप 25 साल वाला प्लान लेते हैं तो आपको भुगतान केवल 22 साल तक ही करना होगा। इसमें आप आप हर दिन, हम महीने, हर 4 महीने या हर 6 महीने पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।
.jpg)
LIC कन्यादान योजना में इन्वेस्टमेंट के फायदे
- 121 रुपये हर दिन जमा करने पर 25 साल तक पूरा होने पर 27 लाख रुपये मिलेंगे।
- आपको भुगतान की अवधि से 3 साल कम का करना है।
- अगर Insurance Customer की पॉलिसी के टर्म के दौरान मौत हो जाती है तो जल्द ही आर्थिक सहायता मिलेगी।
- प्राकृतिक मौत होने पर 5 लाख रुपये और दुर्घटना में मौत पर 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।
- इस प्लान में LIC द्वारा हर साल जारी किए जाने वाला बोनस भी मिलेगा।
- योजना में 3 साल तक निवेश करने के बाद लोन भी लिया जा सकता है।
- यह पॉलिसी पूरी तरह टैक्स मुक्त है। (प्रीमियम पर अधिकतम छूट 1.50 लाख रुपये सालाना)
- लड़की की शादी के बाद भी हर साल LIC कुछ रकम भुगतान करेगी।
अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो आज ही 5paisa.com पर जाएं और अपने निवेश के सफर को और भी बेहतर बनाएं। साथ ही DJ2100 - Coupon Code के साथ बनाइये अपना Demat Account 5paisa.com पर और पाएं ऑफर्स का लाभ। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/3b1BKeX
