विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में आदर्श आचार संहिता के बीच कार से जब्त हुए 5 करोड़ रुपये, संजय राउत ने साधा सरकार पर निशाना

Published: Tue, 22 Oct 2024 08:05 AM (IST)

महाराष्ट्र में नंवबर में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसे लेकर सभी उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर ...और पढ़ें

आचार संंहिता के बीच पुणे में कार से बरामद हुए करोड़ों रुपये (फोटो- सोशल मीडिया)
आचार संंहिता के बीच पुणे में कार से बरामद हुए करोड़ों रुपये (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. महाराष्ट्र में नवंबर में होने हैं विधानसभा चुनाव
  2. 15 अक्टूबर से लागू है आचार संहिता
  3. पुणे पुलिस ने एक कार से जब्त किए करोड़ों रुपये

पीटीआई, पुणे। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनावों से पहले पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

चुनावों को देखते हुए महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर से ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इस बीच पुणे ग्रामीण पुलिस ने सोमवार को पांच करोड़ रुपये नकद जब्त किए। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है।

अधिकारी ने बताया कि शाम को पुलिस नाकाबंदी के दौरान मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर खेड़-शिवपुर प्लाजा के निकट एक कार से नकदी जब्त की गई।

पुणे ग्रामीण पुलिस अधिकारी ने कहा, नाकाबंदी के दौरान सतारा की ओर जा रही एक कार को रोका गया। तलाशी में वाहन में सवार चार लोगों के पास से 5 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस और जिला चुनाव अधिकारी पैसे की गिनती कर रहे हैं। नकदी के स्रोत और अन्य विवरणों की जांच चल रही है।

इस बीच, एक्स पर एक पोस्ट में, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने दावा किया कि (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ) शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायक की कार से 15 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Elections 2024: शिवसेना में शामिल हो सकते हैं नारायण राणे के बड़े बेटे नीलेश राणे! MVA में सीट बंटवारे पर मचा घमासान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।