विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra Elections 2024: शिवसेना में शामिल हो सकते हैं नारायण राणे के बड़े बेटे नीलेश राणे! MVA में सीट बंटवारे पर मचा घमासान

Published: Mon, 21 Oct 2024 10:21 PM (IST)

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची देखकर लगता है कि परिवारवाद के रोग से वह भी बाहर ...और पढ़ें

MVA में सीट बंटवारे पर मचा घमासान
MVA में सीट बंटवारे पर मचा घमासान

ओमप्रकाश तिवारी, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची देखकर लगता है कि परिवारवाद के रोग से वह भी बाहर नहीं निकल पा रही है। कई टिकट बड़े नेताओं के बेटों या भाइयों को दिए गए हैं। इनमें तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के पुत्र-पुत्रियां शामिल हैं।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के तो परिवार में ही दो टिकट दे दिए गए हैं। खुद आशीष शेलार बांद्रा (पश्चिम) से उम्मीदवार हैं। उनके बड़े भाई विनोद शेलार को भी मालाड (पश्चिम) से टिकट दे दिया गया है। शिवसेना से कांग्रेस में होते हुए भाजपा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे हाल ही में सिंधुदुर्ग से लोकसभा का चुनाव जीते हैं।

कणकवली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए नीतेश राणा

उनके कनिष्ठ पुत्र नीतेश राणे 2019 में सिंधुदुर्ग के ही कणकवली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इस बार भी नीतेश को कणकवली से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है। यही नहीं, नारायण राणे के बड़े बेटे नीलेश राणे भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वह एक-दो दिन में ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल होनेवाले हैं।

कहा जा रहा है कि उन्हें कणकवली के ही बगल की सीट कुडाल से शिवसेना का टिकट मिल सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहब दानवे इस बार जालना से अपना लोकसभा चुनाव हार चुके हैं। लेकिन पार्टी ने उनके विधायक पुत्र संतोष दानवे को उनके वर्तमान क्षेत्र भोकरदन से दुबारा मौका दे दिया है। कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को पार्टी ने राज्यसभा में भेजकर कांग्रेस छोड़ने का इनाम दिया था। लोकसभा चुनाव में उनपर नांदेड़ सहित मराठवाड़ा की कुछ और लोकसभा सीटें जितवाने का दायित्व था।

भोकर विधानसभा सीट से दिया गया टिकट 

वह इस दायित्व पर खरे नहीं उतर सके। इसके बावजूद इस बार उनकी पुत्री श्रीजय चव्हाण को भोकर विधानसभा सीट से टिकट दे दिया गया है। टिकट बंटवारे में पश्चिम महाराष्ट्र के नेता एवं राज्यसभा सदस्य धनंजय महाडिक के पुत्र अमल महाडिक की भी लाटरी लग गई है। उन्हें कोल्हापुर दक्षिण से टिकट दिया गया है।

इचलकरंजी सीट से वर्तमान विधायक पूर्व मंत्री प्रकाश आवाडे को इस बार टिकट नहीं दिया गया है। लेकिन इसकी भरपाई उनके पुत्र राहुल को टिकट देकर की गई है। इसी प्रकार रावेर के दिवंगत नेता हरिभाऊ जावले के पुत्र अमोल जावले को भी टिकट दिया गया है। वर्तमान में कल्याण (पूर्व) से विधायक गणपत गायकवाड पिछले साल एक विवाद के दौरान पुलिस थाने में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पर गोली चलाने के कारण इन दिनों जेल में हैं। पार्टी ने इस बार उनकी पत्नी सुलक्षा गायकवाड को चुनाव लड़ने का अवसर दे दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।