विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Border Row: कर्नाटक के साथ सीमा विवाद पर देवेंद्र फडणवीस बोले, महाराष्ट्र एक इंच जमीन के लिए भी लड़ेगा

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Mon, 26 Dec 2022 03:34 PM (IST)

Maharashtra-Karnataka Border Row कर्नाटक के साथ जारी सीमा विवाद के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम एक इंच जमीन के लिए भी लड़ेंगे। राज्य सरकार इस मुद्दे पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी।

Maharashtra Karnataka border row: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
Maharashtra Karnataka border row: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

नागपुर, पीटीआइ। कर्नाटक के साथ बढ़ते सीमा विवाद के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार एक इंच जमीन के लिए भी लड़ेगी। महाराष्ट्र विधानसभा में बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार कर्नाटक में मराठी भाषी लोगों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए जो कुछ भी कर सकती है, वह करेगी। महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद का मुद्दा सोमवार को राज्य विधानसभा के चल रहे शीतकालीन सत्र में गूंजा। विपक्ष ने इस मुद्दे पर समाधान की मांग की।

कर्नाटक ने एक इंच जमीन नहीं देने का लिया संकल्प

इससे पहले, कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Legislative Assembly) ने गुरुवार को सर्वसम्मति से महाराष्ट्र के साथ सीमा रेखा पर एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें दक्षिणी राज्य के हितों की रक्षा करने और अपने पड़ोसी को एक इंच जमीन नहीं देने का संकल्प लिया गया। संकल्प को ध्वनि मत से अपनाया गया।

यह भी पढ़े: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर अजित पवार ने कहा-'अमित शाह के साथ दोनों राज्यों के CM की बातचीत सार्वजनिक हो'

अजीत पवार ने साधा निशाना

सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए, विपक्ष के नेता अजीत पवार (Ajit Pawar) ने पूछा कि सरकार ने सीमा विवाद पर प्रस्ताव क्यों नहीं पेश किया, जबकि कार्य मंत्रणा समिति में यह तय किया गया था कि शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह में इस पर प्रस्ताव पेश किया जाएगा। पवार ने कहा कि प्रस्ताव को पेश करने का प्रस्ताव भी सोमवार की कार्य सूची में शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री के बयान ने 'महाराष्ट्र के गौरव को ठेस पहुंचाई है'।

इसका जवाब देते हुए, डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि प्रस्ताव पिछले सप्ताह पेश नहीं किया जा सका, क्योंकि स्थिति अनुकूल नहीं थी। उन्होंने वरिष्ठ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जयंत पाटिल के निलंबन का संदर्भ दिया, जिन्हें स्पीकर राहुल नार्वेकर के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए गुरुवार को शेष सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था।

सीमा विवाद पर जल्द पेश किया जाएगा प्रस्ताव

फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) एक आधिकारिक समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली में थे, जिसके कारण सदन में प्रस्ताव पेश नहीं किया जा सका। उन्होंने सदन को आश्वासन दिया कि सीमा विवाद पर एक प्रस्ताव सोमवार या मंगलवार को पेश किया जाएगा।

'हम एक इंच के लिए भी लड़ेंगे'

भाजपा नेता ने कहा, 'हम एक इंच के लिए भी लड़ेंगे। हम कर्नाटक में मराठी भाषी आबादी के न्याय के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, करेंगे।' उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी।

'केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ मुद्दे को उठाना चाहिए'

पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण (कांग्रेस) ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं और महाराष्ट्र सरकार को केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ इस मुद्दे को उठाना चाहिए, जिसके तहत भाषाई अल्पसंख्यक आयोग आता है। चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को इस मामले में केवल दर्शक के रूप में काम नहीं करना चाहिए, जब कर्नाटक सरकार पानी को खराब करने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री को लाचार बनाने की हिम्मत किसी में नहीं

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के सदस्य भास्कर जाधव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर इस मामले में असहाय होने का आरोप लगाया, जब मराठी भाषी आबादी के साथ 'दुर्व्यवहार' किया जाता है। इस पर पलटवार करते हुए फडणवीस ने कहा कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को लाचार बना दे।

ये भी पढ़ें:

शेयर बाजार और सोने से दोगुना रिटर्न दिया चांदी ने, इन वजहों से आई तेजी

Fact Check: नीना गुप्ता ने 2021 में जीता था यंग मैथमेटिशियन रामानुजन अवार्ड, इस इनाम को जीतने वाली पहली भारतीय महिला होने का दावा भी गलत है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।