Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवेंद्र फडणवीस की जीत को हाई कोर्ट में चुनौती, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर पर भी लगाए आरोप

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sun, 05 Jan 2025 07:53 AM (IST)

    विदर्भ के आठ विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस उम्मीदवारों ने बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच में याचिका दायर की है। इस याचिका के जरिए चुनाव रद्द कर नए स ...और पढ़ें

    Hero Image
    मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के निर्वाचन को चुनौती दी गई है (फोटो- एएनआई)

    पीटीआई, नागपुर। कांग्रेस नेता प्रफुल्ल विनोदराव गुडधे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जीत में प्रक्रियागत खामियों का दावा किया है। उन्होंने इस मामले को लेकर शनिवार को बांबे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ का दरवाजा खटखटाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव के दौरान कई नियमों का पालन नहीं किया

    विधानसभा के लिए पिछले साल हुए चुनाव में गुडधे नागपुर दक्षिण-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में फडणवीस से 39,710 मतों से हार गए थे। उनके वकील एबी मून ने बताया कि उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, क्योंकि चुनाव के दौरान कई अनिवार्य प्रविधानों का पालन नहीं किया गया।

    कोर्ट से परिणाम को अमान्य घोषित करने का आग्रह किया गया है। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर जिन्हें तिओसा सीट से हार मिली थी, पार्टी के उनके पांच सहयोगियों और एक राकांपा (शरदचंद्र पवार) के नेता ने भी इसी तरह की याचिकाएं दायर की हैं।

    कांग्रेस उम्मीदवार प्रफुल्ल गुडधे, दक्षिण नागपुर से उम्मीदवार गिरीश पांडव, अमरावती जिले के तिवसा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार और पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर, पूर्व मंत्री राजेंद्र शिंगणे, सुभाष धोटे, शेखर शेंडे, संतोष सिंह रावत, सतीश वारजुरकर, जिन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के खिलाफ चुनाव लड़ा था। यह याचिका दक्षिण पश्चिम नागपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तुत की गई है।

    विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को काफी उम्मीदें थीं

    लोकसभा चुनाव में कांग्रेस महाविकास अघाड़ी को बड़ी जीत मिली है। इसलिए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को काफी उम्मीदें थीं। कांग्रेस नेताओं की ओर से भी दावे किए जा रहे थे कि राज्य में महाविकास अघाड़ी दोबारा सत्ता में आएगी। लेकिन चुनाव नतीजों में महाविकास अघाड़ी को बड़ा झटका लगा।

    कांग्रेस के केवल 16 विधायक चुने गये। कई बड़े नेता हार गये। इनमें बालासाहेब थोराट, यशोमती ठाकुर शामिल हैं जो पहले चुनाव के बाद से कभी नहीं हारे हैं। इसलिए कई लोगों को चुनाव के नतीजों पर संदेह है।

    चुनाव आयोग ने ईवीएम से चुनाव कराने की अधिसूचना जारी नहीं की

    याचिकाकर्ता गुडधे ने कहा कि चुनाव आयोग ने ईवीएम से चुनाव कराने की अधिसूचना जारी नहीं की है। चुनाव परिणाम में हारने वाले प्रत्याशियों द्वारा मांगे जाने के बाद भी सीसीटीवी फुटेज, फॉर्म नंबर 17 उपलब्ध नहीं कराया गया है।

    लोग सत्ता में आने वाली पार्टी की ओर दौड़ पड़ते हैं : गडकरी

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि राजनीति पर उनकी राय अच्छी नहीं है, क्योंकि इसमें इस्तेमाल करो और फेंको की विशेषता है। उन्होंने कहा कि देश में विचारधारा समस्या नहीं है, बल्कि विचारों का खालीपन एक बड़ी समस्या है। बहुत से लोग सत्ता में आने वाली पार्टी की ओर दौड़ पड़ते हैं। ऐसे में विचार और निष्ठा की धारा आखिर कहां जाती है।

    गडकरी ने कहा कि यदि देश को आगे बढ़ना है तो पहले परिवार को विकसित होना होगा। एक घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति मेरे पास आया। उसने कहा कि वह देश के लिए अपनी जान देना चाहता है। उस समय उसका व्यवसाय विफल हो रहा था, वह दिवालिया हो रहा था। उसके घर पर पत्नी और बच्चे थे। मैंने उससे कहा कि पहले घर का ख्याल रखो और फिर देश का।

    उन्होंने कहा कि वह छत्रपति शिवाजी महाराज को अपना आदर्श मानते हैं क्योंकि महान सम्राट ने लड़ाई लड़ी और जीती, लेकिन पूजा स्थलों को नष्ट नहीं किया और विरोधियों पर अत्याचार नहीं किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने शासनकाल के दौरान सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार किया और वह भारत के सच्चे धर्मनिरपेक्ष राजा थे। वह यहां मराठा सेवा संघ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

    यह भी पढ़ें- क्या भुजबल बदलेंगे अपना पाला, शरद पवार से मुलाकात के बाद राजनीतिक हलचल तेज