Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र के पालघर में महिला के साथ दरिंदगी, कई बार दुष्कर्म के बाद आरोपी ने वायरल किया वीडियो

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 03:51 PM (IST)

    महाराष्ट्र के पालघर से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। पालघर में महिला के एक दोस्त ने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया और फिर उसने महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया है कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    Hero Image
    पालघर में महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म। (फाइल फोटो)

    पालघर, पीटीआई। महाराष्ट्र के पालघर में एक महिला के साथ कई बार दरिंदगी की गई। पुलिस ने बताया कि शख्स ने पालघर की रहने वाली एक महिला के साथ पहले तो कई बार दुष्कर्म किया और बाद में उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की

    पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया है। पुलिस ने सोमवार को ">आरोपी व्यक्ति और दो अन्य के खिलाफ आईपीसी और आईटी के विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    आरोपी ने बार-बार किया दुष्कर्म

    जानकारी के अनुसार, आरोपी शख्स और पीड़िता महिला पहले से एक-दूसरे को जानते थे और आपस में दोस्त थे। साथ ही महिला पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाया। बाद में उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

    आरोपी ने वीडियो किया वायरल

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब महिला को सोशल मीडिया पर उसके वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली, तब महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने कहा कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।