मुंबई में पानी से भरे मॉल के बेसमेंट में तैरता मिला महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप; वजह तलाशने में जुटी पुलिस
मुंबई के भांडुप इलाके में स्थित के मॉल के बेसमेंट में एक 30 साल की महिला की लाश मिली है। इसके बाद इस इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने महिला की पहचान मनीषा गायकवाड़ के तौर पर की है। सबसे खास बात है कि जिस मॉल के बेसमेंट में महिला का शव मिला है वह पिछले कई साल से बंद है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मायानगरी मुंबई से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मुंबई के भांडुप इलाके में स्थित एक मॉल के बेसमेंट में मंगलवार सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान मनीषा गायकवाड़ (30) के तौर पर हुई है।
हैरान कर देने वाली बात है कि ये मॉल 2021 से ही बंद है। इस मॉल में आग लगने के कारण कुल 11 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद से ये मॉल बंद है। अब इस मॉल के बेसमेंट में युवती के शव मिलने से सनसनी फैसल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बेसमेंट से मिला महिला का शव
बताया जाता है कि महिला का शव सबसे पहले मॉल के एक कर्मचारी ने देखा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुबह के करीब 9.30 बजे मॉल के बेसमेंट में जमा पानी में शव तैरता हुआ मिला। महिला की मौत कैसे हुई इसको लेकर अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम की रिपोर्ट आने के बाद वजह का खुलासा हो सकेगा।
शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि ये महिला भांडुप की रहने वाली थी। महिला की उम्र 30 साल के करीब है। अभी तक पुलिस को उसके बारे में कोई गुमशुदगी की शिकायत नहीं मिली है। वहीं, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये महिला मॉल में कब और क्यों आई थी।
पुलिस ने शुरू मामले की जांच
बता दें कि इस मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच के लिए मृतका के परिजनों का बयान भी दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जाएगा कि ये महिला मॉल में कब आई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।