विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मराठी एक्ट्रेस उर्मिला कोठारे की कार ने मजदूरों को कुचला, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Sat, 28 Dec 2024 05:03 PM (IST)

मुंबई के कांदिवली इलाके में शनिवार तड़के मराठी एक्ट्रेस उर्मिला कोठारे की कार की चपेट में आने से एक मजदूर ...और पढ़ें

मुंबई के कांदिवली में शनिवार तड़के उर्मिला कोठारे की कार ने दो मजदूरों को कुचल दिया।(फोटो सोर्स: आईएएनएस)
मुंबई के कांदिवली में शनिवार तड़के उर्मिला कोठारे की कार ने दो मजदूरों को कुचल दिया।(फोटो सोर्स: आईएएनएस)

पीटीआई, मुंबई। मुंबई के कांदिवली इलाके में शनिवार तड़के मराठी एक्ट्रेस उर्मिला कोठारे की कार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक्ट्रेस और उनका ड्राइवर भी घायल हो गया।

समता नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने जानकारी दी कि जब उर्मिला कोठारे एक फिल्म की शूटिंग खत्म कर अपने घर लौट रही थीं, तभी ये घटना घटी।

कार के एयरबैग खुलने की वजह से बाल-बाल बची एक्ट्रेस

पुलिस अधिकारी ने आगे जानकारी दी कि दोनों मजदूर कांदिवली पूर्व में पोइसर मेट्रो स्टेशन के नीचे मेट्रो रेल का काम कर रहे थे। र्घटना में एक्ट्रेस और उनका ड्राइवर भी घायल हो गए हालांकि, कार का एयरबैग सही समय पर खुलने की वजह से एक्ट्रेस और ड्राइवर को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंच।

पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, उर्मिला का ड्राइवर तेज रफ्तार से कार चला रहा था। तभी गाड़ी ने अचानक कंट्रोल खो बैठा। 

इन फिल्मों में एक्ट्रेस ने किया है काम 

एक्ट्रेस ने  दुनियादारी', 'शुभ मंगल सावधान', 'ति साढ्या के करते', दुनियादारी, थैंक गॉड जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उनकी शादी दिग्गज मराठी एक्टर महेश कोठारे के बेटे आदिनाथ कोठारे से हुई है।

यह भी पढ़ें: Manmohan Singh: किताबों से था गहरा लगाव, आरबीआइ गवर्नर रहते हुए मौका मिलते ही बुक स्टॉल पहुंच जाते थे डॉ मनमोहन