विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Andheri East Bypoll: भाजपा उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने के बाद भी उद्धव ठाकरे को क्यों होगा नुकसान?

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Mon, 17 Oct 2022 09:29 PM (IST)

भाजपा भले ही अंधेरी पूर्व उपचुनाव से पीछे हट गई हो लेकिन इस कदम से उद्धव ठाकरे गुट को काफी ...और पढ़ें

भाजपा उम्मीदवार की नामांकन वापसी के बाद भी उद्धव ठाकरे को क्यों होगा नुकसान?
भाजपा उम्मीदवार की नामांकन वापसी के बाद भी उद्धव ठाकरे को क्यों होगा नुकसान?

मुंबई, आनलाइन डेस्क। भाजपा भले ही अंधेरी पूर्व उपचुनाव से पीछे हट गई हो, लेकिन इस कदम से उद्धव ठाकरे गुट को काफी नुकसान पहुंचा है, क्योंकि उद्धव ठाकरे की नई पार्टी नए चुनाव चिह्न के साथ उपचुनाव लड़ती, जो असली परीक्षा की घड़ी होने वाली थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ये सीट इस साल की शुरुआत में शिवसेना के विधायक रमेश लटके की मृत्यु के बाद खाली हो गया था।

राज ठाकरे ने लिखा था पत्र

बता दें कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने रविवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा था। उन्होंने उद्धव गुट की प्रत्‍याशी ऋतुजा लटके का समर्थन करते हुए फडणवीस को पत्र लिखकर कहा था कि भाजपा को इस चुनाव में अपने किसी उम्‍मीदवार को नहीं उतारना चाहिए, जिससे कि ऋतुजा को जीत मिल सके। ऋतुजा अपने दिवंगत पति के स्‍थान पर चुनाव लड़ र‍ही हैं। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने इसी तरह के उदाहरणों में अपनी पार्टी के समर्थन का हवाला देते हुए राज की अपील का समर्थन किया।

नए चुनाव चिह्न के साथ उतरी थी मैदान में

ऋतुजा लटके के पति रमेश लटके के निधन के बाद उपचुनाव में उद्धव ठाकरे ने नए चुनाव चिह्न मशाल के साथ उन्हें चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने मुरजी पटेल को उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, उन्होंने अब अपना नाम वापस ले लिया है। भाजपा के इस फैसले से पहले, दोनों पक्षों की ओर से चुनाव प्रचार शुरू हुआ था। भाजपा ने अपने उम्मीदवार मुरजी पटेल के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी थी।

भाजपा ने उम्मीदवार का नामांकन लिया वापस

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर से एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा अंधेरी उपचुनाव में अपने प्रत्याशी मुरजी पटेल का नाम वापस ले रही है, क्योंकि महाराष्ट्र की राजनीतिक परंपरा के अनुसार एक मृत विधायक या सांसद के परिजनों के खिलाफ प्रत्याशी नहीं खड़ा किया जाता। हालांकि, भाजपा उम्मीदवार मुरजी पटेल के नामांकन वापस लेने के बावजूद अंधेरी पूर्व सीट पर उपचुनाव के लिए सात उम्मीदवार अभी भी मैदान में डटे हैं। इस सीट से कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। मुरजी पटेल के साथ छह और प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

ये भी पढ़ें: Andheri East Bypoll में उम्मीदवार नहीं उतारेगी भाजपा, राज ठाकरे की अपील से उद्धव ठाकरे को होगा फायदा

ये भी पढ़ें: Andheri byelection में होता कड़ा मुकाबला, पर BJP ने प्रत्याशी का नाम ही ले लिया वापस, प्रदेश अध्यक्ष ने बताई वजह