Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टेम्पो ड्राइवर की एक गलती से चली गई चार लोगों जान? मुंबई-नासिक हाइवे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

    Updated: Thu, 16 Jan 2025 04:45 PM (IST)

    मुंबई-नासिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना सुबह 4 बजे शाहपुर तालुका स्थित घाटघर में एक फ्लाईओवर पर हुई। पुलिस ने जानकारी दी कि एक टेम्पो का टायर फटने के वजह से ड्राइवर ने नियंत्रण खो बैठा। टेम्पो की बस सहित तीन गाड़ियों से टक्कर हो गई। ज्यादातर यात्री लग्जरी बस में सवार थे।

    Hero Image
    मुंबई-नासिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेम्पो की तीन गाड़ियों से टक्कर हो गई।(फोटो सोर्स: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई-नासिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी। इस दुर्घटना में एक छह महीने की गर्भवती महिला की मौत हो गई। उसकी पांच साल की बेटी सहित चार लोगों की भी मौत हो गई। वहीं, 15 अन्य घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर है। घायलों का उल्हासनगर सेंट्रल और ठाणे सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन लोगों की गई जान

    मृतकों की पहचान 27 वर्षीय रोहिणी हयालिंगे के रूप में हुई है। उनकी पांच साल की बेटी परी, पीयूष  पाटिल और उनकी पत्नी वृंदा के रूप में हुई है। रोहिणी तीन वर्षीय छोटी बोटी साई भी गंभीर रूप से चोटिल हैं।

    क्यों हुआ ये हादसा?

    यह दुर्घटना सुबह 4 बजे शाहपुर  तालुका स्थित घाटघर में एक फ्लाईओवर पर हुई। पुलिस ने जानकारी दी कि एक टेम्पो का टायर फटने के वजह से ड्राइवर का नियंत्रण खो बैठा। टेम्पो की बस सहित तीन गाड़ियों से टक्कर हो गई। ज्यादातर यात्री लग्जरी बस में सवार थे।  तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं, पांच वर्षीय परी ने उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस टेम्पो ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। शाहपुर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताते चलें कि दुर्घटना के बाद मुंबई-नासिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया।

    यह भी पढ़ें: Thane Accident: ठाणे में ऑटो ने कई वाहनों को मारी टक्कर, हादसे में 3 लोगों की मौत; 15 घायल