Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'चुनावी वादे के नाम पर CM फडणवीस ने दिया धोखा...', संजय राउत ने 'लाडकी बहिन योजना' पर महाराष्ट्र सरकार को घेरा

    By Agency Edited By: Sakshi Pandey
    Updated: Sun, 04 May 2025 01:09 PM (IST)

    महाराष्ट्र सरकार ने चुनाव के दौरान राज्य की महिलाओं को लड़की बहिन योजना के तहत हर महीने 2100 रुपए देने का वादा किया था। हालांकि शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत का दावा है कि सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया है। इस योजना के नाम पर महिलाओं को सिर्फ 500 रुपए मिल रहे हैं। संजय राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार पर भी सवाल खड़े किए हैं।

    Hero Image
    शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत। फाइल फोटो

    मुंबई (महाराष्ट्र) एएनआई। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। संजय राउत का दावा है कि सरकार बनते ही महाराष्ट्र में 'लड़की बहिन योजना' बंद कर दी गई है। सरकार ने चुनावी वादे के नाम पर जनता को धोखा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संजय राउत ने दावा किया है कि चुनाव के दौरान महाराष्ट्र सरकार ने 'लड़की बहिन योजना' के तहत महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपए देने का वादा किया था, लेकिन अब महिलाओं को सिर्फ 500 रुपए ही दिए जा रहे हैं।

    संजय राउत ने क्या कहा?

    मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय राउत ने कहा कि "'लड़की बहिन योजना' बंद कर दी गई है। पहले आपने (सीएम देवेंद्र फडणवीस) ने कहा था कि सभी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे। फिर चुनाव के दौरान आपने इस राशि को बढ़ाकर 2,100 कर दिया। वहीं, अब महिलाओं को सिर्फ 500 रुपए मिल रहे हैं।"

    यह भी पढ़ें- मुंबई में 21 मई को थम जाएंगे ऑटो के पहिए, चालकों का धरना देने का एलान; आखिर क्या है वजह?

    अजित पवार पर साधा निशाना

    महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम को घेरते हुए संजय राउत ने कहा कि "अजित पवार इस वादे से साफ मुकर गए। उन्होंने जवाब दिया कि मैंने ऐसा कब कहा? अजित पवार ने नहीं मगर उनकी सरकार ने तो कहा था। आप महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। आप हमेशा मेरा पैसा, मेरा पैसा, मेरा पैसा कहते हैं। यह पैसा आपका कैसे हुआ? यह पैसा 'लड़की बहिन योजना' के लिए है।"

    आदित्य ठाकरे ने भी दिया था बयान

    शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने भी इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा था। मार्च में मीडिया से बातचीत के दौरान आदित्य ठाकरे ने कहा था-

    यह अलग प्रकार की बेशर्म नीति है। वो सभी चुनावी वादों के विपरीत काम कर रहे हैं। आज भी लाडली बहनों को सिर्फ 1500 रुपए ही दिए जा रहे हैं। इस योजना का लाभ पाने वाली महिलाओं की गिनती भी कम होने लगी है।

    'लड़की बहिन योजना' 

    बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए 'लड़की बहिन योजना' लागू की थी। हालांकि, शिवसेना (यूबीटी) के नेता अक्सर इसे लेकर सत्ताधारी दल को घेरते दिखाई देते हैं। उनका दावा है कि सरकार ने चुनावी वादा करके उसे पूरा नहीं किया है।

    योजना को मिले 36,000 करोड़ रुपए

    दरअसल महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने 10 मार्च को विधानसभा में बजट पेश किया था। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के लए 36,000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया था। उनका कहना था कि इस राशि से राज्य की 2 करोड़ 53 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान पर एक और एक्शन, अब बिलावल भुट्टो और पूर्व पीएम इमरान खान का X अकाउंट भारत में बैन