विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक विचारधारा, एक व्यक्ति देश को बना या बिगाड़ नहीं सकता : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Wed, 15 Feb 2023 01:39 AM (IST)Updated: Wed, 15 Feb 2023 05:57 AM (IST)

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि एक व्यक्ति एक विचार एक समूह एक विचारधारा किसी देश को बना ...और पढ़ें

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया

नागपुर, पीटीआई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि दुनिया के 'अच्छे देशों' के पास ढेर सारे विचार हैं। एक विचारधारा या एक व्यक्ति किसी देश को बना या बिगाड़ नहीं सकता।

''दुनिया के अच्छे देशों के पास हर तरह के विचार होते हैं''

राजरत्न पुरस्कार समिति की ओर से आयोजित पुरस्कार समारोह में भागवत ने कहा, ''एक व्यक्ति, एक विचार, एक समूह, एक विचारधारा किसी देश को बना या बिगाड़ नहीं सकती। उन्होंने कहा, ''दुनिया के अच्छे देशों के पास हर तरह के विचार होते हैं। उनके पास सभी तरह की व्यवस्थाएं भी होती हैं और वे इन्हीं व्यवस्था के साथ आगे बढ़ रहे हैं।''

यह भी पढ़ें: 'विद्वान' के तौर पर किया पंडित शब्द का उपयोग, मोहन भागवत के जातिवाद वाले बयान पर बोला RSS

नागपुर के पूर्व शाही घराने-भोंसले परिवार के बारे में आरएसएस प्रमुख ने कहा कि यह परिवार संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के समय आरएसएस से जुड़ा था।

छत्रपति शिवाजी महाराज ने की 'स्वराज्य' की स्थापना

भागवत ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने 'स्वराज्य' की स्थापना की और उनके समय में दक्षिण भारत को अत्याचारों से मुक्त कराया गया। वहीं, नागपुर के भोंसले परिवार के शासन में पूर्व और उत्तर भारत को अत्याचारों से मुक्त कराया गया था।

यह भी पढ़ें: Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- पंडितों ने बनाए जाति, वर्ण और संप्रदाय; भगवान के लिए सब एक समान