विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे रंजीत सावरकर, कहा- कांग्रेस ने वीर सावरकर का अपमान किया

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Thu, 17 Nov 2022 05:40 AM (IST)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने वाली है। वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर कांग्रेस नेता ...और पढ़ें

राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे रंजीत सावरकर (फोटो एएनआइ)
राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे रंजीत सावरकर (फोटो एएनआइ)

मुंबई, एजेंसी। विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) के पोते रंजीत सावरकर अपने दादा का अपमान करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएंगे। रंजीत सावरकर ने समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए कहा यह पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी और कांग्रेस ने सावरकर का अपमान किया है, अतीत में भी उन्होंने सावरकर का अपमान किया है।

राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे रंजीत

रंजीत सावरकर ने कहा कि मैंने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का फैसला किया है। रंजीत सरवरकर ने यह भी कहा मैं हमारे स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करने के लिए शिकायत दर्ज कराऊंगा। रंजीत सरवरकर ने कहा कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करने की कोशिश कर रही है और वीर सावरकर का अपमान करने के लिए उसी एजेंडे का उपयोग करती है।

राहुल गांधी ने वीर सावरकर पर उठाए थे सवाल

इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी ने जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर हिंगोली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आदिवासी सम्मेलन में शिरकत की थी। राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर अंग्रेजों से पेंशन लेते थे और कांग्रेस के खिलाफ काम करते थे। राहुल ने कहा वीर सावरकर ने अंग्रेजों से पेंशन ली और जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने ब्रिटिश प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और उनके लिए काम किया।

राहुल गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि आदिवासी नेता बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, लेकिन आजकल उनकी विचारधारा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा हमला किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अंडमान जेल में सावरकर ने अंग्रेजों को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्हें माफ करने और जेल से रिहा करने को कहा था। सावरकर और बिरसा मुंडा के बीच अंतर यह है कि जब वह 24 साल के थे, तब उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

Politics: कांग्रेस में नहीं थम रही राजस्थान की रार, अजय माकन ने दिया इस्तीफा; पार्टी में मची उठा-पटक

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मिलेगा सचिन पायलट का साथ, भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल