विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मिलेगा सचिन पायलट का साथ, भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 16 Nov 2022 03:13 AM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2022 05:25 AM (IST)

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। वह राहुल गांधी के नेतृत्व ...और पढ़ें

राहुल गांधी के साथ भारत जोडो यात्रा में शामिल होंगे सचिन पायलट (फाइल फोटो)
राहुल गांधी के साथ भारत जोडो यात्रा में शामिल होंगे सचिन पायलट (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता सचिन पायलट बुधवार को महाराष्ट्र में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। सचिन पायलट ने पहले भी भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की थी। इससे पहले मंगलवार को पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा का असर विधानसभा चुनावों में नहीं बल्कि 2024 में होने वाले अगले संसदीय चुनावों में दिखाई देगा।

यात्रा को लेकर क्या बोले सचिन पायलट

इससे पहले राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा एक ऐतिहासिक आंदोलन है जिसका लाभ आने वाले दिनों में कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने आगे कहा था कि राहुल गांधी लोगों पर प्रभाव छोड़ रहे हैं। कांग्रेस समर्थक के अलावा आम लोग भी यात्रा को लेकर उत्साहित हैं। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर के पहले सप्ताह में भारत जोड़ो झालावाड़ से राजस्थान में प्रवेश करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा का असर 2024 के चुनाव में दिखेगा

मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का असर 2024 के लोकसभा चुनावों में दिखाई देगा, न कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में दिखेगा। उन्होंने कहा आप पूछेंगे कि गुजरात या हिमाचल चुनाव पर क्या असर पड़ेगा। इस यात्रा का यहां कोई असर नहीं होगा।

यात्रा का किसी वोट बैंक से कोई लेना-देना नहीं

जयराम रमेश ने कहा भारत जोड़ो यात्रा का किसी वोट बैंक से कोई लेना-देना नहीं है। इसका मकसद राजनीति से अलग है। यह राजनीतिक चोरों के खिलाफ राजनीतिक लोगों की यात्रा है। उन्होंने कहा ये यात्रा एकजुटता को बढ़ावा देगी, इसने हमारी पार्टी को एकजुट किया है। इसका प्रभाव, यदि कही दिखेगा तो वह 2024 के लोकसभा चुनाव होंगे।

अगले साल कश्मीर में खत्म होगी यात्रा

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह अगले साल कश्मीर में खत्म हो जाएगी। कांग्रेस ने एक बयान में दावा किया था कि यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा सबसे लंबा पैदल मार्च है।

Bharat Jodo Yatra: सचिन पायलट बोले, 'भारत जोड़ो यात्रा' से कांग्रेस को मिलेगा लाभ

Bharat Jodo Yatra: जयराम रमेश बोले-भारत जोड़ो यात्रा का प्रभाव लोस चुनाव में महसूस होगा, विस चुनाव में नहीं