Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai: प्रकाश आंबेडकर ने कांग्रेस से पूछे सात सवाल, कहा- मणिपुर संकट पर वास्तविक सवाल कब उठाएंगे?

    By Jagran NewsEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 12:21 AM (IST)

    डा.भीमराव आंबेडकर के पौत्र प्रकाश आंबेडकर ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट के जरिए कांग्रेस एवं उसके सहयोगियों से सात सवाल पूछकर उन्हें घेरने की कोशिश की है। साथ ही प्रकाश आंबेडकर ने चुनावी बांड भारत में मैला ढोने की प्रथा कर्नाटक में कांग्रेस की गारंटी योजना तथा मध्य प्रदेश में कमलनाथ द्वारा बाबा बागेश्वर के दरबार का आयोजन पर कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा है।

    Hero Image
    प्रकाश आंबेडकर ने कांग्रेस पर साधा निशाना।

    मुंबई, राज्य ब्यूरो। एक तरफ विपक्षी दल अविश्वास प्रस्ताव के जरिए केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं वंचित बहुजन आघाड़ी के अध्यक्ष एवं डा.भीमराव आंबेडकर के पौत्र प्रकाश आंबेडकर ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट के जरिए कांग्रेस एवं उसके सहयोगियों से सात सवाल पूछकर उन्हें घेरने की कोशिश की है। विशेष बात यह कि आंबेडकर की पार्टी का गठबंधन इन दिनों शिवसेना उद्धव गुट के साथ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मणिपुर संकट पर वास्तविक सवाल कब उठाएंगे?

    प्रकाश आंबेडकर ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों से सवाल किया है कि वे मणिपुर संकट पर वास्तविक सवाल कब उठाएंगे? उन्होंने कांग्रेस को सीधे घेरते हुए पूछा है कि मणिपुर में मैतेयी समुदाय को एसटी का दर्जा क्यों दिया गया और इसकी प्रक्रिया किसने शुरू की और अब उनका रुख क्या है?

    डाटा संरक्षण विधेयक के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरते हुए आंबेडकर ने पूछा है कि जब सरकार यह महत्त्वपूर्ण विधेयक सदन में पारित करवा रही थी, तब कांग्रेस ने बहस में भाग क्यों नहीं लिया? प्रकाश आंबेडकर ने पूछा है कि कांग्रेस लैपटाप के आयात पर प्रतिबंध लगाने की नीति पर सरकार को कब घेरने जा रही है।

    प्रकाश आंबेडकर ने कांग्रेस से मांगा स्पष्टीकरण

    इसके साथ ही आंबेडकर ने चुनावी बांड, भारत में मैला ढोने की प्रथा, कर्नाटक में कांग्रेस की गारंटी योजना तथा मध्य प्रदेश में कमलनाथ द्वारा बाबा बागेश्वर के दरबार का आयोजन पर कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा है।

    अंत में प्रकाश आंबेडकर सीधे राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहते हैं कि प्रिय राहुल गांधी, आपको खामोश कर दिया गया। लेकिन क्या पूरी कांग्रेस और आइएनडीआइए गठबंधन भी खामोश हो गया है? जवाब देना होगा।