Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'पाकीजा' की अभिनेत्री के लिए बढ़े मदद के हाथ

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Tue, 30 May 2017 03:50 PM (IST)

    बेटा राजा बॉलीवुड में कोरियोग्राफर है। मुंबई में ही गीता की एयर होस्टेस बेटी भी रहती है लेकिन किसी ने मां की सुध नहीं ली। ...और पढ़ें

    'पाकीजा' की अभिनेत्री के लिए बढ़े मदद के हाथ

    मुंबई, देवनाथ (मिड डे) । बेबस-बेचारी मां और संवेदनाओं का अंतिम संस्कार करता बेटा। 'पकीजा' व 'रजिया सुल्तान' जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाने वाली गीता कपूर रो-रोकर बेजार हैं। बेटा कमरे में बंद कर पीटता है, चार-पांच दिनों में कभी खाना देता है और इस बार तो इलाज के नाम पर अस्पताल में भर्ती करा खुद भाग गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेटा राजा के पास पैसे की कमी नहीं है। वह बॉलीवुड में कोरियोग्राफर है। मुंबई में ही गीता की एयर होस्टेस बेटी भी रहती है लेकिन किसी ने मां की सुध नहीं ली। मुंबई के एसआरवी अस्पताल में 24 अप्रैल से भर्ती गीता कपूर के इलाज का बिल बढ़ता गया। तब अस्पताल की ओर से बेटे को फोन किया गया। वह टाल-मटोल करने लगा। बेटी ने भी फोन काट दिया। इस संबंध में मीडिया में खबरें आने के बाद बॉलीवुड से मदद के हाथ बढ़े। फिल्म निर्माता अशोक पंडित व रमेश तौरानी ने अस्पताल जाकर बिल भरा। रितेश देशमुख ने भी सहायता की पेशकश की।

    अब अस्पताल की ओर से गीता को वृद्धाश्रम भेजे जाने की तैयारी है। पुलिस की मंजूरी का इंतजार है। एसआरवी अस्पताल ने कहा है कि जरूरत पडऩे पर गीता कपूर का आगे भी इलाज किया जाएगा। 58 वर्षीय कपूर के अनुसार राजा ने कुछ महीनों पहले ही उन्हें गोरेगांव में किराये केएक मकान में भेज दिया था। उनका बेटा उनसे इसलिए नाराज रहता है क्योंकि वह उसे गलत काम करने की छूट नहीं देती हैं। बेटा ओल्ड एज होम ले जाना चाहता था, वह इसके लिए तैयार नहीं थीं। वह खाना नहीं मिलने से कई-कई दिनों तक भूखी रहीं जिससे उनकी तबीयत बिगड़ती गई। रक्तचाप बढ़ गया जिससे कई तरह की परेशानियां होने लगीं।