विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Navi Mumbai: सेंट बेथल चर्च पर चला नवी मुंबई नगर निगम का बुलडोजर, पादरी पर लगे थे यौन शोषण के आरोप

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Fri, 02 Dec 2022 08:14 PM (IST)

सीवुड स्थित सेंट बेथल चर्च पर आखिर नवी मुंबई नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह इस चर्च ...और पढ़ें

नवी मुंबई (Navi Mumbai) के सीवुड स्थित सेंट बेथल चर्च को धवस्त किया गया।
नवी मुंबई (Navi Mumbai) के सीवुड स्थित सेंट बेथल चर्च को धवस्त किया गया।

अनुराग कांबले, मुंबई (मिड-डे)। नवी मुंबई (Navi Mumbai) के सीवुड स्थित सेंट बेथल चर्च को आखिरकार नवी मुंबई नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह इस चर्च को जेसीबी के जरिए धवस्त कर दिया गया। धवस्त करने से पहले चर्च के अंदर रखे सामनों को बाहर निकाला गया। बता दें कि इस चर्च के पादरी पर 4 लड़कियों पर यौन शोषण करने का आरोप लगाए गए थे। बीजेपी की महिला विंग ने भी चर्च को धवस्त करने के लिए आवाज उठाई थी। बता दें कि इस साल अगस्त महीने में ठाणे जिला बाल संरक्षण इकाई ने एक गैर सरकारी संगठन के साथ इस चर्च पर छापा मारा था। चर्च परिसर में 45 नाबालिग बच्चे और बच्चियां मिली थी।

छापेमारी के बाद पादरी को किया गया था गिरफ्तार

सभी नाबालिगों को अंधेरे और छोटे कमरों में बिना वेंटिलेशन के रखा गया था। साथ ही उन्हें बासी खाना भी दिया जाता था। छापेमारी के बाद नाबालिगों को ठाणे जिले के विभिन्न बाल गृहों में भेज दिया गया। छापेमारी के एक हफ्ते बाद चर्च के 55 वर्षीय पादरी को एनआरआई कोस्टल पुलिस ने नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

बता दें कि पादरी की गिरफ्तारी के बाद चर्च की वैधता पर सवाल उठने लगे थे। नवी मुंबई पुलिस ने नवी मुंबई नगर निगम को चर्च के अवैध पाए जाने पर कार्रवाई करने की सूचना दी थी। एनएमएमसी के अतिक्रमण विभाग ने चर्च के अधिकारियों को नोटिस भी भेजा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद नवी मुंबई की भारतीय जनता पार्टी की महिला विंग ने इस मुद्दे को उठाया और जानकारी मिली कि चर्च अवैध रूप से बनाया गया है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने चर्च के खिलाफ की थी कार्रवाइ करने की मांग  

तीन दिन पहले, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ ने घटनास्थल का दौरा किया और नवी मुंबई पुलिस के साथ-साथ एनएमएमसी आयुक्त से मुलाकात करते हुए चर्च पर त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया था। आज (2 दिसंबर) शुक्रवार की सुबह एनएमएमसी ने तोड़ना शुरू किया और दोपहर तक पूरे ढांचे को ढहा दिया। कार्रवाई पर प्रतिक्रिया के लिए मिड-डे ने एनएमएमसी प्रमुख राजेश नार्वेकर से संपर्क किया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें: मुंबई में अगले 15 दिनों तक एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकेंगे 5 या उससे ज्‍यादा लोग, जानें पूरा मामला