नवी मुंबई एअरपोर्ट से सफर करना होगा महंगा, यात्रियों को देनी पड़ेगी 1,225 रुपये तक की यूजर फीस
Navi Mumbai Airport UDF: नवी मुंबई हवाई अड्डा इस साल के अंत तक चालू हो जाएगा। हवाई अड्डा आर्थिक विनियामक प्राधिकरण (AERA) ने घोषणा की है कि यात्रियों को यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) का भुगतान करना होगा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यह शुल्क 1,225 रुपये और घरेलू उड़ानों के लिए 620 रुपये होगा। यह UDF 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगा, जिसका उपयोग हवाई अड्डे के संचालन और विकास के लिए किया जाएगा।

नवी मुंबई एअरपोर्ट की यूजर फीस पर बड़ा अपडेट। फाइल फोटो
डिजिटल डेस्क, मुंबई। नवी मुंबई एअरपोर्ट इस साल के अंत तक चालू हो जाएगा। हालांकि इस एअरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले यात्रियों को 1,225 रुपये तक की यूजर डेवलेपमेंट फीस (UDF) देना पड़ सकता है। वहीं, घरेलू उड़ानों के लिए यात्रियों को 650 रुपये का UDF देना होगा।
नवी मुंबई एअरपोर्ट को रेगुलेट करने वाली हवाई अड्डा आर्थिक विनियामक प्राधिकरण (AERA) ने इसकी घोषणा की है। AERA के अनुसार, यह UDF चार्ज 31 मार्च 2026 तक लागू रहने की संभावना है।
AERA ने दिया ऑर्डर
बता दें कि नवी मुंबई एअरपोर्ट का निर्माण नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट लिमिटेड (NMIAL) कर रहा है। 2025 के आखिर तक यहां से देश-विदेश की कमर्शियल फ्लाइट्स उड़ान भरने लगेंगी। इसी कड़ी में AERA ने नवी मुंबई एअरपोर्ट के UDF का खुलासा किया है।
कितना होगा UDF?
AERA ने अपने 42 पेज के ऑर्डर में बताया कि नवी मुंबई एअरपोर्ट से विदेश जाने वाली फ्लाइट्स के लिए यात्रियों को 1,225 रुपये तक का UDF देना होगा। वहीं घरेलू फ्लाइट्स के लिए UDF 620 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा विदेश से नवी मुंबई आने वाले यात्रियों को 525 और घेरलू विमानों से नवी मुंबई एअरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को 270 रुपये का UDF चुकाना होगा।
IndiGo will be the first airline to operate commercial flights from the Navi Mumbai International Airport (NMIA), developed by the Adani Group.
— 🇮🇳 Amαr (@Amarrrrz) May 28, 2025
Launch: 18 daily departures (36 ATMs) to 15+ cities.
By Nov 2025: 79 daily departures (158 ATMs), including 14 international.
By Nov… pic.twitter.com/tjsNuxlRXi
31 मार्च 2025 तक रहेगा लागू
AERA के अनुसार, यह फीस 2025-26 के वित्त वर्ष के लिए निर्धारित की गई है। एअरपोर्ट चालू होने के बाद रेगुलर टैरिफ की पॉलिसी बनाई जाएगी, जिसके बाद UDF में बदलाव हो सकते हैं। ऐसे में नई पॉलिसी बनने या 31 मार्च 2026 तक नवी मुंबई एअरपोर्ट पर यही UDF लागू रहने की संभावना है।
UDF क्या होता है?
बता दें कि एअरपोर्ट यूजर डेवलेपमेंट फीस (UDF) एक प्रकार का शुल्क होता है, जो यात्रियों को हावाई अड्डे का इस्तेमाल करने के लिए देना पड़ता है। UDF से मिले रेवेन्यू से एअरपोर्ट का संचालन, रखरखाव और विकास से जुड़े काम किए जाते हैं।
मुंबई एअरपोर्ट का UDF कितना?
हाल ही में मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) ने भी UDF चार्ज बढ़ाया था। 16 मई 2025 से लागू हुई नई UDF पॉलिसी के तहत घरेलू यात्रियों को 175 रुपये और विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए 695 रुपये का UDF निर्धारित किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।