विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai: 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू; दो दमकलकर्मी घायल

By AgencyEdited By: Shalini Kumari
Published: Fri, 02 Jun 2023 11:28 AM (IST)

गुरुवार की दोपहर मुम्बई के पांच मंजिला बिल्डिंग में लगी आग पर 30 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद काबू ...और पढ़ें

30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मुम्बई के बिल्डिंग में लगी आग पर पाया गया काबू
30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मुम्बई के बिल्डिंग में लगी आग पर पाया गया काबू

मुंबई, पीटीआई। मुंबई में एक पांच मंजिला इमारत के बेसमेंट में गुरुवार को लगी भीषण आग पर 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों की ओर से दी गई है। उन्होंने बताया कि उपनगरीय अंधेरी में एसईईपीजेड (एक विशेष आर्थिक क्षेत्र) में एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इमारत में गुरुवार की दोपहर करीब 12.15 बजे आग लग गई और शुक्रवार सुबह करीब 6.15 बजे उसे बुझा दिया गया है।

दो दमकलकर्मी घायल

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, इसमें दो दमकल कर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद 108 एंबुलेंस में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

आग बुझाने के लिए बुलाई गई 12 गाड़ियां

उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए दमकल की कम से कम 12 गाड़ियां, पानी के आठ जेटी, टैंकर और अन्य दमकल उपकरण का इस्तेमाल किया गया। अधिकारी ने कहा कि दमकल कर्मियों ने बिजली की आपूर्ति बंद कर दी और 185 श्वास उपकरण सेट लगाकर आग बुझाई।

बेसमेंट में रखे सामानों में फैली आग

आग लगने के बाद गुरुवार को भारी धुएं के कारण इमारत की दूसरी मंजिल पर दो सुरक्षा गार्ड फंसे हुए थे, लेकिन दमकलकर्मियों ने सीढ़ी का इस्तेमाल कर उन्हें सुरक्षित बचा लिया। अधिकारी के अनुसार, आग बिजली के तारों, फर्नीचर, स्प्लिट एसी यूनिट, कंप्यूटर, पैकिंग सामग्री और इमारत के बेसमेंट में रखी सामग्री तक पहुंच गई थी, लेकिन इससे ज्यादा बढ़ने से पहले ही इसे रोक लिया गया।

ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास लगी आग

हाल ही में मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास एक अपार्टमेंट के दो फ्लैट में एलपीजी सिलेंडर फटने की वजह से आग लग गई थी। हालांकि, इस हादसे के दौरान दो लोग अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। इस आग पर काबू पाने के लिए भी दमकल विभाग के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।