विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai: ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से हुआ हादसा; कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
Published: Sun, 28 May 2023 03:22 PM (IST)

Mumbai News मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास बीती रात भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि ...और पढ़ें

ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास लगी भीषण आग
ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास लगी भीषण आग

मुम्बई, ऑनलाइन डेस्क। मुम्बई के भूलाभाई देसाई में शनिवार देर रात एक इमारत में भीषण आग लग गई। दरअसल, यह आग ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास एक अपार्टमेंट के दो फ्लैट में लगी थी। हालांकि, आग पर अब काबू पा लिया गया है।

देर रात लगी भीषण आग

शनिवार देर रात ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास भूलाभाई देसाई रोड पर 12वीं मंजिल पर 15 अपमार्केट ब्रीच कैंडी अपार्टमेंट के दो फ्लैट में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भीषण थी कि थोड़ी ही देर में आस-पास में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने करीब 10.30 बजे दमकल विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी।

दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जिन फ्लैटों में आग लगी थी, वहां एक महिला और एक पुरुष के फंसे होने की जानकारी मिलते ही टीम ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। जानकारी के मुताबिक, इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

बीएमसी के एक बयान के मुताबिक, एक फ्लैट में सिलेंडर फटने से आग लगी और यह आग दूसरे फ्लैट में भी फैल गई, जिससे उस फ्लैट में रखा सिलेंडर भी फट गया और इस आग ने भयानक रूप ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि आग 12वीं मंजिल पर स्थित दो फ्लैटों तक सीमित थी। आग बुझाने के लिए दो लाइनें- हाईराइज अग्निशमन वाहन की एक लाइन और मोटर पंप की एक छोटी नली लाइन का इस्तेमाल किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।