Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई में भी 'Before Time' पहुंचा मानसून, 75 साल पहले इतनी जल्दी दी थी दस्तक; किस इलाके में कितनी हुई बारिश?

    By Agency Edited By: Chandan Kumar
    Updated: Mon, 26 May 2025 04:29 PM (IST)

    Moonsoon Arrived in Mumbai मानसून केरल के बाद मुंबई में भी पहुंच गया है। महाराष्ट्र में मानसून ने रविवार को दस्तक दी लेकिन मुंबई में इसके जल्दी पहुंचने की उम्मीद नहीं थी। आईएमडी के अनुसार यह 75 वर्षों में सबसे जल्दी मानसून का आगमन है। वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई को मुंबई पहुँचा जबकि सामान्यत यह 11 जून को आता है।

    Hero Image
    मुंबई में मानसून अपने तय वक्त से 15 दिन पहले पहुंच चुका है।

    पीटीआई, मुंबई। केरल के बाद मानसून मुंबई में भी पहुंच चुका है। महाराष्ट्र में मानसून ने रविवार को ही दस्तक दे दी थी। कल तक उम्मीद की जा रही थी कि मुंबई में मानसून के पहुंचने में तीन दिन तक वक्त लग सकता है लेकिन तय वक्त से पहले ही शहर में मानसून की एंट्री हो चुकी है। अगर सामान्य

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि देश की वित्तीय राजधानी में 75 वर्षों में अब तक सबसे जल्दी मानसून पहुंचा है। आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा, "दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 26 मई को मुंबई में दस्तक दी। पिछले 75 वर्षों में यह सबसे जल्दी पहुंचा है।"

    सामान्यत: कब आता है मानसून?

    केरल में मानसून ने 8 दिन पहले एंट्री की है, जबकि वहां पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून होती है। वहीं मुंबई में आमतौर पर 11 जून को मानसून की एंट्री होती है। नायर ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 1956 में 29 मई को मुंबई पहुंचा था। यह 1962 और 1971 में भी इसी तिथि को पहुंचा था।

    पुणे में भी मानसून की दस्तक

    आईएमडी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे के बीच कोलाबा में 105.2 मिलीमीटर बारिश हुई, सांताक्रूज (55 मिमी), बांद्रा (68.5 मिमी), जुहू एयरपोर्ट (63.5 मिमी), चेंबूर (38.5 मिमी), विक्रोली (37.5 मिमी), महालक्ष्मी (33.5 मिमी) और सायन (53.5 मिमी)। आईएमडी ने बताया कि दिन में पुणे में भी मॉनसून पहुंचा।

    यह भी पढ़ें: Monsoon Update: कैसे होती है मानसून की एंट्री, इस बार क्यों आया जल्दी? समझें पूरा साइंस