Mumbai : शराब के नशे में धुत युवक ने SUV से महिला और पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई के खार इलाके में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक व्यस्त मार्ग पर अपनी ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) से एक महिला और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार शाम करीब 745 बजे हुई दुर्घटना के सिलसिले में आरोपी हितेन देसाई को गिरफ्तार कर लिया है।

एजेंसी, मुंबई। मुंबई के खार इलाके में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक व्यस्त मार्ग पर अपनी ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) से एक महिला और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार शाम करीब 7:45 बजे हुई दुर्घटना के सिलसिले में आरोपी हितेन देसाई को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि घटना के समय देसाई शराब के नशे में था और बांद्रा में संपर्क मार्ग पर वाहन चला रहा था।अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पहले एक महिला को टक्कर मारी जो अपने दोपहिया वाहन के पास पति के साथ खड़ी थी और इसके बाद उसे (आरोपी को) रोकने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मी को एसयूवी से टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि देसाई ने अपना वाहन नहीं रोका, लेकिन स्थानीय लोगों ने कुछ दूरी पर उसे पकड़कर यातायात पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।