Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Mumbai Crime News: साल 2022 में मेकअप आर्टिस्ट के साथ हुआ दुष्कर्म, महिला ने दो लोगों पर लगाया आरोप; एक गिरफ्तार

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Fri, 12 Apr 2024 10:13 AM (IST)

    नवी मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और एक अन्य की तलाश कर रही है क्योंकि एक महिला ने उन दोनों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यह मामला साल 2022का है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत दुष्कर्म और अपराध करने के इरादे से किसी व्यक्ति को जहर या कोई हानिकारक पदार्थ देकर नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया।

    Hero Image
    साल 2022 में खारघर की रहने वाली महिला के साथ हुआ दुष्कर्म (प्रतिकात्मक फोटो)

    पीटीआई, ठाणे। नवी मुंबई में एक खारघर की रहने वाली महिला ने अपने साथ हुए दुष्कर्म को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला साल 2022 का है जब महिला के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर उसे नशीला पेय पदार्थ दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। नवी मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एपीएमसी पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में, मेकअप आर्टिस्ट के रूप में काम करने वाली 31 वर्षीय महिला ने कहा कि कथित अपराध लगभग दो साल पहले हुआ था। उसने आरोप लगाया कि दो लोगों ने कथित तौर पर उसे नशीला पेय पदार्थ दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

    साल 2022 का है यह मामला 

    अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि खारघर निवासी ने कहा कि उसकी मुलाकात जून 2022 में तुर्भे इलाके के एक होटल में आरोपी विजय चौधरी उर्फ वीरजीभाई महियाल और सद्दाम नामक व्यक्ति से हुई थी।पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत दुष्कर्म और अपराध करने के इरादे से किसी व्यक्ति को जहर या कोई हानिकारक पदार्थ देकर नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया।

    एक आरोपी हुआ गिरफ्तार 

    अधिकारी ने बताया कि गुजरात के बनासकांठा जिले के किसान महियाल (45) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सद्दाम की तलाश की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि महिला ने पुलिस के पास देर से आने का कोई कारण नहीं बताया है।

    यह भी पढ़ें- Mumbai News: मुंबई के एक स्कूल ने 'मैन इन द मिडल' ऑनलाइन हमले गंवाए थे लाखों रुपये, पुलिस ने 82.55 लाख रुपये किए बरामद