Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नासिक में बवाल; अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर, पत्थरबाजी में 21 पुलिसकर्मी घायल

    By Agency Edited By: Prince Gourh
    Updated: Wed, 16 Apr 2025 01:41 PM (IST)

    नासिक में नाइट ड्यूटी के दौरान पत्थरबाजी की घटना में 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सीनियर इंस्पेक्टर सचिन खैरनार के सीने में पत्थर लगा और पैर में चोट आई। सभी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रात को उस वक्त घटी जब पुलिसकर्मी नाइट ड्यूटी करने पहुंचे थे। तभी भीड़ ने अचानक पत्थरबाजी कर दी।

    Hero Image
    नासिक में पुलिसकर्मियों पर हुआ पथराव (फोटो सोर्स- आईएएनएस ट्वीट)

    आईएएनएस, महाराष्ट्र। नासिक में नाइट ड्यूटी के दौरान पत्थरबाजी की घटना में 21 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    सीनियर इंस्पेक्टर सचिन खैरनार के सीने में पत्थर लगा और पैर में चोट आई। सभी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सचिन खैरनार ने कहा, "रात करीब 1 बजे दंगे जैसी स्थिति पैदा हो गई और भीड़ जमा हो गई। इसके तुरंत बाद, उन्होंने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें हमारे कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।"

    घायल पुलिसकर्मी ने बताया- कैसे हुई घटना?

    एक घायल पुलिसकर्मी ने बताया, "कल रात साढ़े ग्यारह से दो बजे के बीच भारी भीड़ जमा हो गई। इस घटना में करीब 20-25 लोग घायल हो गए, जिनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इलाके में पत्थरबाजी जारी थी और स्थिति काफी तनावपूर्ण थी।"

    भीड़ ने अचानक किया पथराव

    बता दें, 15 अप्रैल की रात नासिक में जमकर हंगामा हुआ। अवैध दरगाह हटाने गई नगर निगम की टीम और पुलिस पर पथराव किया गया। काठीगली क्षेत्र में अनाधिकृत घोषित सतपीर दरगाह को तोड़ने का अभियान आधी रात शुरू किया गया था।

    जैसे ही अभियान शुरू किया गया, वहां अचानक भीड़ पहुंच गई और पुलिस और नगर निगम की टीम पर पथराव कर शुरू कर दिया। भीड़ ने नगर निगम की टीम को घेरने की कोशिश की। इसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

    Maharashtra: रत्नागिरि में रेत माफिया की दबंगई, महिला पत्रकार पर किया हमला; खनन का वीडियो बनाने गई थी पीड़िता