विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: रत्नागिरि में रेत माफिया की दबंगई, महिला पत्रकार पर किया हमला; खनन का वीडियो बनाने गई थी पीड़िता

Published: Wed, 16 Apr 2025 08:54 AM (IST)

महाराष्ट्र के तटीय जिले रत्नागिरि में एक महिला पत्रकार पर रेत माफिया ने हमला किया है। महिला पत्रकार स्वाति हडकर ...और पढ़ें

महाराष्ट्र में रेत माफिया ने महिला पत्रकार पर किया हमला (फाइल फोटो)
महाराष्ट्र में रेत माफिया ने महिला पत्रकार पर किया हमला (फाइल फोटो)

पीटीआई, महाराष्ट्र। रत्नागिरि जिले में रेत माफिया ने एक महिला पत्रकार पर हमला किया। यह घटना रविवार की है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार पीड़िता की पहचान स्वाति हडकर के रूप में हुई है।

महिला पत्रकार स्वाति चिपलून में एक नदी में अवैध रेत उत्खनन का वीडियो बनाने गई थीं। उन्होंने कहा कि रेत माफिया के कुछ सदस्यों ने वहां उन पर हमला किया। इसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

दो साल पहले भी पत्रकार की हुई थी हत्या

अधिकारी ने बताया कि हडकर ने पहले भी चिपलून क्षेत्र में अवैध रेत खनन गतिविधियों के बारे में कई रिपोर्ट प्रकाशित की थी। पुलिस ने चिपलून पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बता दें, दो साल पहले फरवरी 2023 में रत्नागिरि जिले के राजापुर में जमीन के एक डीलर ने पत्रकार शशिकांत वारिशे को कार से कुचलकर मार डाला था।

Maharashtra: सीवर की सफाई के दौरान नहीं होगी इंसान की मौत, सरकार मैनहोल की सफाई के लिए खरीदेगी 100 रोबोट