विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: सीवर की सफाई के दौरान नहीं होगी इंसान की मौत, सरकार मैनहोल की सफाई के लिए खरीदेगी 100 रोबोट

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Tue, 15 Apr 2025 11:30 PM (IST)

महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि राज्य सरकार 27 नगर निगमों के लिए मैनहोल की सफाई के लिए ...और पढ़ें

महाराष्ट्र सरकार मैनहोल की सफाई के लिए खरीदेगी 100 रोबोट (फोटो- पीटीआई)
महाराष्ट्र सरकार मैनहोल की सफाई के लिए खरीदेगी 100 रोबोट (फोटो- पीटीआई)

HighLights

  1. महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय शिरसाट ने दी जानकारी
  2. मेलहोल की सफाई के दौरान हो जाती है व्यक्ति की मौत

 पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार 27 नगर निगमों के लिए मैनहोल की सफाई के लिए 100 रोबोट खरीदेगी। फिलहाल यह काम हाथों से किया जाता है। यह घोषणा केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा सफाई कार्यों का सामाजिक ऑडिट कराए जाने के बाद की गई है।

सफाई कर्मचारियों की मौतों की समस्या पर सरकरा चिंतित

ऑडिट रिपोर्ट में सफाई कर्मचारियों की मौतों की समस्या से निपटने में राज्य सरकार की विफलता को उजागर किया गया है। मुंबई, पुणे, परभणी, सतारा और शिरुर में केंद्र सरकार द्वारा किए गए सामाजिक ऑडिट ने महाराष्ट्र में सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा में अधिकारियों और ठेकेदारों की गंभीर विफलताओं को उजागर किया है।

मेलहोल की सफाई के दौरान हो जाती है व्यक्ति की मौत

2021 और 2024 के बीच मेलहोल की सफाई के दौरान 18 सफाई कर्मियों की मौत हुई है। ऑडिट में कहा गया कि सर्वेक्षण किये गए सभी पांच स्थानों पर सुरक्षा प्रोटोकाल, सुरक्षात्मक उपकरण और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र नहीं पाए गए।

नए रोबोट स्वदेशी रूप से बनाए गए हैं

राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि हम सबसे पहले छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम में नए रोबोट के साथ एक महीने का परीक्षण करेंगे। सफल परीक्षण के बाद हम 100 रोबोट खरीदेंगे। शिरसाट ने कहा कि ये नए रोबोट स्वदेशी रूप से बनाए गए हैं और कम क्षमता वाले मौजूदा रोबोटों की तुलना में अधिक सक्षम हैं।

यह भी पढ़ें-  सीवर के चैम्बर में गिरने वाले तीसरे श्रमिक की भी हुई मौत, अस्पताल में चल रहा था इलाज