Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maratha Reservation: ठाणे में जाति रिकॉर्ड का होगा सत्यापन, जिला प्रशासन ने गठित की विशेष सेल

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 02:32 PM (IST)

    महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच ठाणे जिला प्रशासन ने मराठा समुदाय के पात्र व्यक्तियों को कुनबी जाति प्रमाण ...और पढ़ें

    Hero Image
    सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश के बाद गठित हुई विशेष सेल। फाइल फोटो।

    पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच ठाणे जिला प्रशासन ने मराठा समुदाय के पात्र व्यक्तियों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जाति रिकॉर्ड की जांच के लिए एक विशेष सेल की स्‍थापना की है। मालूम हो कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विशेष सेल स्थापित करने का आदेश दिया था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अशोक शिंगारे करेंगे विशेष सेल की निगरानी

    सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि शनिवार को स्थापित किए गए सेल के काम की निगरानी जिला कलेक्टर अशोक शिंगारे करेंगे और वह राज्य के अधिकारियों को इस मामले में हुई प्रगति पर अपनी रिपोर्ट देंगे। आधिकारिक बयान के मुताबिक, अतिरिक्त कलेक्टर मनीषा जाइभाये-धुले, एसडीओ और तहसीलदार भी जिले में कार्य को पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ेंः Maratha Reservation: मराठा आरक्षण को लेकर अनशन के कारण मनोज जरांगे की तबीयत बिगड़ी, किडनी और लिवर में सूजन

    सीएम ने क्या कहा था?

    मालूम हो कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को कहा था कि प्रत्येक जिला कलेक्टर को पुराने रिकॉर्ड खोजने के लिए कलेक्टरेट कर्मचारियों में से 10 अधिकारियों को तैनात करने के लिए कहा जाएगा, जिसके आधार पर पात्र मराठों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र दिए जा सकें।

    यह भी पढ़ेंः Maratha Reservation: मराठा आरक्षण के लिए दो मोर्चों पर काम शुरू: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे