Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनोज जरांगे ने PM मोदी की रैली बाधित करने की दी धमकी तो बोले नारायण राणे, 'अपने स्थान से हिल भी...'

    By Agency Edited By: Anurag Gupta
    Updated: Wed, 14 Feb 2024 08:31 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पर निशाना साधते हुए उन्हें हद में रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जरांगे ने एक बेतुकी और संवेदनहीन टिप्पणी की है कि वह महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को मुश्किल कर देंगे। उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। मैं आपको चुनौती देता हूं कि जब प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

    Hero Image
    केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे (फोटो: @MeNarayanRane)

    पीटीआई, मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) ने महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की रैलियों को बाधित करने की धमकी देने को गंभीरता से लिया और मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे (Manoj Jarange) पर निशाना साधा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नारायण राणे ने क्या कुछ कहा?

    राणे ने एक्स पर लिखा कि भूख हड़ताल पर बैठे जरांगे ने सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने कहा,

    जरांगे ने एक बेतुकी और संवेदनहीन टिप्पणी की है कि वह महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को मुश्किल कर देंगे। उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। मैं आपको चुनौती देता हूं कि जब प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र का दौरा करेंगे तो आप अपने स्थान से हिल भी नहीं पाएंगे। मैं उन्हें मराठाओं का नेता नहीं मानता।

    'हद में रहें मनोज जरांगे'

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्हें कुछ मानसिक झटका लगा है। वह ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं जिसका कोई अर्थ नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी सीमाएं जाननी चाहिए और हद में रहना चाहिए। नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण के लिए मराठा समुदाय के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जरांगे पिछले पांच दिनों से जालना जिले के अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

    यह भी पढ़ें: जरांगे की महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी, कहा- 15 फरवरी के बाद क्या होगा पता नहीं!

    जरांगे ने चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी की कोई भी जनसभा नहीं होने दी जाएगी। जारांगे ने इसके अलावा कुनबी मराठों के रक्त संबंधियों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र देने पर एक मसौदा अधिसूचना को कानून में बदलने के लिए राज्य विधानमंडल का एक विशेष सत्र बुलाने की मांग की है ताकि वे अन्य पिछड़ा वर्ग को मिलने वाले आरक्षण का लाभ उठा सकें।

    यह भी पढ़ें: मनोज जरांगे ने दी 10 फरवरी को भूख हड़ताल की धमकी, ड्राफ्ट नोटिफिकेशन पर मांगा स्पष्टीकरण

    comedy show banner
    comedy show banner