Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra News: जरांगे की महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी, कहा- 15 फरवरी के बाद क्या होगा पता नहीं!

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 12 Feb 2024 11:45 PM (IST)

    महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर सात महीने में अपनी चौथी भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे ने सोमवार को चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया तो 15 फरवरी के बाद क्या होगा इस बारे में वह कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकते। अपनी भूख हड़ताल के तीसरे दिन जरांगे ने दोहराया कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार आदेश लागू नहीं करती।

    Hero Image
    जरांगे की चेतावनी, 15 फरवरी के बाद क्या होगा पता नहीं। (फाइल फोटो)

    जेएनएन, जालना। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर सात महीने में अपनी चौथी भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल ने सोमवार को चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया तो 15 फरवरी के बाद क्या होगा, इस बारे में वह कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकते।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपनी भूख हड़ताल के तीसरे दिन जरांगे ने दोहराया कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार द्वारा किए गए आदेश लागू नहीं हो जाते। वह अपने गांव अंतरावली सरती में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

    सरकार का मसौदा अधिसूचना पर्याप्त नहीं- जरांगे

    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने ओबीसी कोटा का विस्तार करने के लिए मसौदा अधिसूचना जारी किया है, जो पर्याप्त नहीं है। इसे एक कानून का रूप दिया जाना चाहिए। सरकार किसका इंतजार कर रही है। उन्हें अधिसूचना को कानून में बदलने के लिए तुरंत कदम उठाना चाहिए। यदि सरकार 15 फरवरी तक उचित कदम उठाने में विफल रहती है तो मुझे नहीं पता कि मराठा क्या करेंगे।

    उन्होंने कहा कि आप देख चुके हैं कि पिछले महीने जब मैंने मुंबई की ओर मार्च किया था तो क्या हुआ था।

    ये भी पढ़ें: Ayodhya Train: महाराष्ट्र में अयोध्या जा रही आस्था स्पेशल ट्रेन पर पथराव, यात्रियों में मचा हड़कंप

    comedy show banner
    comedy show banner