Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ayodhya Train: महाराष्ट्र में अयोध्या जा रही आस्था स्पेशल ट्रेन पर पथराव, यात्रियों में मचा हड़कंप

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 12 Feb 2024 09:48 PM (IST)

    सूरत से रवाना हुई अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन पर रविवार देर रात महाराष्ट्र के नंदुरबार के पास पथराव किया गया। इस ट्रेन में कुल 1340 यात्री सवार थे। पुलिस ने बताया कि रात 1045 बजे नंदुरबार के पास उपद्रवियों ने ट्रेन पर पथराव किया जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है।

    Hero Image
    महाराष्ट्र में अयोध्या जा रही आस्था स्पेशल ट्रेन पर पथराव। (फोटो, एक्स)

    एएनआई, नंदुरबार (महाराष्ट्र)। सूरत से रवाना हुई अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन पर रविवार देर रात महाराष्ट्र के नंदुरबार के पास पथराव किया गया। इस ट्रेन में कुल 1340 यात्री सवार थे। पुलिस ने बताया कि रात 10:45 बजे नंदुरबार के पास उपद्रवियों ने ट्रेन पर पथराव किया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। नंदुरबार के पुलिस उपाधीक्षक (डीवाईएसपी) संजय महाजन ने कहा कि घटना के दौरान कुछ यात्रियों ने तुरंत खिड़की के शीशे बंद कर दिए, लेकिन कुछ पत्थर कोच के अंदर गिरे। नंदुरबार रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    देर रात ट्रेन को नंदुरबार रेलवे स्टेशन से रवाना किया

    शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने देर रात ट्रेन को नंदुरबार रेलवे स्टेशन से रवाना किया। इससे पहले केंद्रीय रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने सूरत सेंट्रल रेलवे स्टेशन से आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया था। मंत्री ने राम मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों को सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी थीं।

    ये भी पढ़ें: Maharashtra: बेटे का हुआ था तलाक, मांग को जिम्मेदार ठहरा काटा गला; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार