Maharashtra: बेटे का हुआ था तलाक, मांग को जिम्मेदार ठहरा काटा गला; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र के पुणे में एक बेटे ने अपने तलाक के लिए मां को जिम्मेदार ठहराते हुए उनका गला काट दिया। आरोपित ध्यानेश्वर एस. पवार ने 10 फरवरी की देर रात अपने आवास पर घटना को अंजाम दिया था। अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुछ समय पहले उसका तलाक हुआ था। इसके बाद से वह परेशान रह रहा था। वह आवास पर अकेले रहता था।

पुणे, आईएएनएस। महाराष्ट्र के पुणे में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। एक बेटे ने अपने तलाक के लिए मां को जिम्मेदार ठहराते हुए उनका गला काट दिया। आरोपित ध्यानेश्वर एस. पवार ने 10 फरवरी की देर रात अपने आवास पर घटना को अंजाम दिया था। वह खड़की गोला बारूद फैक्ट्री में इंजीनियर है। पुलिस अधिकारियों ने उसे शिरडी से गिरफ्तार किया है। रिमांड के लिए उसे मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाना है।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुछ समय पहले उसका तलाक हुआ था। इसके बाद से वह परेशान रह रहा था। वह आवास पर अकेले रहता था। पिछले हफ्ते उसने अहमदनगर में रहने वाली मां गुनफाबाई एस.पवार को फोन किया था। उनसे मिलने और कुछ समय साथ रहने का अनुरोध किया था। उन्होंने तुरंत इस बात के लिए हामी भर दी। वह वहां उसके पास रहने आई थी।
यह भी पढ़ेंः 'कांग्रेस के हाथ पर क्या दावा करेंगे अशोक चव्हाण...', संजय राउत ने भाजपा पर कसा तंज तो फडणवीस ने ये क्या कह दिया?
धार हथियार से काटा गला
आधी रात से ठीक पहले, ध्यानेश्वर ने तेज धार हथियार से उनका गला काट दिया। उसके बाद सामान पैक कर घर बंद कर भाग निकला। पड़ोसियों ने दूसरे दिन घर बंद देखा तो शक हुआ। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस जब घर में दाखिल हुई तो गुनफाबाई का शव खून से लथपथ पड़ा था। ध्यानेश्वर का कोई अतापता नहीं था। पुलिस ने जांच शुरू की और रविवार की देर रात उस तक पहुंच गई। आरोपित ने अपने कृत्य को कबूल कर लिया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।