Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra Election: 'कुछ तो गड़बड़ है, शिंदे गुट के विधायक कैसे...' काउंटिंग के बीच संजय राउत ने EC पर लगा दिया बड़ा आरोप

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Sat, 23 Nov 2024 10:43 AM (IST)

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा गठबंधन को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों में महायुति अकेले 200 सीटों पर आगे चल रही है। महाराष्ट्र लोकसभा प्रतिनिधित्व के मामले में दूसरा सबसे बड़ा और भारत में विधानसभा की ताकत के मामले में तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। इस रुझान को लेकर शिवसेना UBT नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है।

    Hero Image
    Maharashtra Vidhan Sabha Election Result: शिवसेना UBT नेता संजय राउत ने काउंटिंग के बीच प्रतिक्रिया दी।(फोटो सोर्स: जागरण)

    एएनआई, मुंबई। Maharashta Election Result: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने कमला कर दिया। महायुति गठबंधन के उम्मीदवार फिलहाल 217 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं, महाविकास अघड़ी दल 50 के करीब सीटों पर सिमटते दिख रही हैं।

    इस परिणाम पर शिवसेना UBT नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चुनाव रिजल्ट पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ तो गड़बड़ है। ये जनता का फैसला नहीं है। हमारी 4-5 सीटों की चोरी हुई है। कोई विपक्ष का नेता नहीं रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य के लोग बेईमान नहीं: संजय राउत

    संजय राउत ने आगे दावा कि हर चुनावी सीट पर पैसे गिनने वाली मशीनें लगाई गई थीं। क्या यह संभव है कि शिंदे को 60 सीटें मिलें, अजित पवार को 40 सीटें मिलें और बीजेपी को 125 सीटें मिलें? इस राज्य के लोग बेईमान नहीं हैं। हमें महाराष्ट्र के लोगों पर भरोसा है।"

    रुझानों के मुताबिक,  अकेली भाजपा 114 सीटों पर आगे है। वहीं, महायुति अब 180 सीटों पर आगे है। बारामती विधानसभा सीट से अजित पवार आगे चल रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें: Maharashtra Election: महायुति की जीत के बाद महाराष्ट्र की महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपये? पढ़िए पूरी डिटेल

    comedy show banner