Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharashtra Election: महायुति की जीत के बाद महाराष्ट्र की महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपये? पढ़िए क्या है मामला

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Sat, 23 Nov 2024 11:29 AM (IST)

    Maharashtra Vidhan Sabha Election Result महायुति गठबंधन के नेताओं ने विधानसभआ चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो यह राशि 1500 रुपये प्रति महीने से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिए जाएंगे। इस योजना के तहत 21 से 65 साल की उम्र की महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाते हैं। सीएम शिंदे ने कहा था कि राज्य का खजाना जनता का ही है।

    Hero Image
    Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन एक बार फिर सरकार बनाते दिख रही है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Maharashtra Election 2024। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को 200 से ज्यादा सीटें मिलते दिख रही है। वहीं, एमवीए गठबंधन का 50 के करीब सीटों पर सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। इस चुनाव नतीजे ने ज्यादातर राजनीतिक पंडितों को भी चौंका दिया। महायुति की इस प्रचंड जीत के पीछे कई वजह हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें सबसे बड़ी वजह से मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना बताई जा रही है। इस योजना के तहत राज्य की करीब 1 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाते हैं। वहीं, महायुति गठबंधन ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो यह राशि 1500 रुपये प्रति महीने से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिए जाएंगे। इस योजना के तहत 21 से 65 साल की उम्र की महिलाओं को 1500 रुपये दिए जाते हैं।

    राज्य का खजाना भी खजाना भी जनता का ही: सीएम एकनाथ शिंदे

    चुनाव प्रचार के दौरान सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा था," वे लोग (MVA) उन लोगों की आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि राज्य सरकार खाली खजाना बताकर महिलाओं को राशि देने वाली योजना बंद कर देंगे, लेकिन विपक्ष को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह खजाना भी जनता का ही है।

    लाडकी बहिन योजना को लेकर फडणवीस ने कहा कि विपक्ष ने दावा किया था कि इस योजना से 10 प्रतिशत महिलाओं को भी लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन 1.5 करोड़ महिलाओं ने इसका लाभ उठाया है। उन्होंने कहा, 'महायुति सरकार ने महिलाओं को लड़की बहिन योजना दी है और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी।'

    यह भी पढ़ें: Maharashtra Election: 'कुछ तो गड़बड़ है, शिंदे गुट के विधायक कैसे...' काउंटिंग के बीच संजय राउत ने EC पर लगा दिया बड़ा आरोप

    comedy show banner