Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भड़काऊ और आपत्तिजनक रखा भगवान गणेश के पंडाल का थीम, कल्याण मंडल को पुलिस ने भेजा नोटिस

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 20 Sep 2023 11:22 AM (IST)

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने कल्याण गणेश मंडल ( Kalyan Ganesh mandal ) को भड़काऊ सजावट सामग्री का उपयोग करने से परहेज करने को कहा है। पुलिस ने शिव सेना (UBT) नियंत्रित विजय तरुण मंडल के एक पदाधिकारी ने जानकारी दी कि इस साल गणेश पंडाल का थीम लोकतंत्र खतरे में है रख गया है। इसी को लेकर महात्मा फुले चौक पुलिस ने सोमवार को नोटिस भेजा है।

    Hero Image
    कल्याण मंडल को पुलिस ने भेजा नोटिस (Image: Representative)

    ठाणे, पीटीआई। Ganesh Utsav 2023: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक गणेश पंडाल को नोटिस दिया है। दरअसल, पिछले साल 2022 गणेश उत्सव के दौरान ठाणे जिले के कल्याण में एक गणेश पंडाल सजाया गया था, जिसमें शिवसेना के विभाजन से संबधित 'आपत्तिजनक और भड़काऊ' सजावट की गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने इससे संबधित कई सामग्री भी जब्त किए थे और इस मामले में पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं, बुधवार को आयोजकों ने कहा कि ऐसी कोई भी सामग्री प्रदर्शित करने से बचना चाहिए, जो कानून और व्यवस्था की समस्या पैदा कर सकती है।

    'लोकतंत्र खतरे में है' रखा थीम

    कल्याण में शिव सेना (UBT) नियंत्रित विजय तरुण मंडल के एक पदाधिकारी के अनुसार, इस साल गणेश पंडाल का थीम 'लोकतंत्र खतरे में है' रखा गया है। इसी को लेकर महात्मा फुले चौक पुलिस ने उन्हें सोमवार को नोटिस भेजा है। पिछले साल पुलिस ने मंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसके बाद मंडल ने पुलिस कार्रवाई को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। मामला उस समय तो सुलझ गया, लेकिन अब इस साल के थीम से मंडल की परेशानी बढ़ सकती है।

    यह भी पढ़े: Maharashtra: पार्टी में कोई फूट नहीं, न ही कोई विवाद...चाचा-भतीजे की लड़ाई में NCP गुटों का बड़ा दावा

    पुलिस ने भेजा नोटिस

    मंडल के खिलाफ पिछले साल की कार्रवाई का जिक्र करते हुए, नोटिस में कहा गया है कि 'भड़काने' या सजावट सामग्री रखने का कोई भी प्रयास जो संभावित रूप से 'दो समूहों, समुदायों और धर्मों के बीच लड़ाई का कारण बन सकता है और जिसके परिणामस्वरूप कानून और व्यवस्था की समस्या हो सकती है।' इस पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर सकती है।

    मंडल के प्रमुख कल्याण सेना (यूबीटी) के प्रमुख विजय साल्वी ने बुधवार को मीडिया को बताया कि यह उनके गणेश उत्सव समारोह का 60वां वर्ष है। इस बार वह पंडाल की सजावट में ऑडियो क्लिप को शामिल कर रहे है, जो 'लोकतंत्र खतरे में है'संदेश देती है। साल्वी ने कहा कि वे हर साल अपने गणेश पंडाल में सजावट के माध्यम से सामयिक घटनाओं को चित्रित करते हैं।

    गणेश पंडाल की सजावट पर विवाद

    साल्वी ने कहा, 'इस साल, हमें लगता है कि मौजूदा स्थिति और सरकारी नियंत्रण के कारण लोकतंत्र खतरे में है। हमने अपनी सजावट के जरिए यह बताने की कोशिश की है और यह संदेश वी-डेम डेमोक्रेसी रिपोर्ट पर आधारित है।'सेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि उन्होंने दो सप्ताह पहले अपनी सजावट योजनाओं के बारे में पुलिस के साथ विवरण साझा किया था।

    यह भी पढ़े: Maharashtra: मालकिन की डांट से बौखलाया कुक, बिजली के झटके देकर की पिटाई; सॉरी कहकर हुआ फरार