Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के पालघर में बस-ट्रक के बीच भीषण टक्कर! 47 छात्र सहित 55 यात्री घायल
महाराष्ट्र के पालघर जिले में शुक्रवार (8 सितंबर) की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 55 यात्री घायल हो गए। घायल होने वालों में ज्यादातर स्कूल और कॉलेज के छात्र हैं। MSRTC के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 6.45 बजे वाडा तहसील के देसाई गांव के पास हुई।

पालघर, एजेंसी। महाराष्ट्र के पालघर जिले में शुक्रवार (8 सितंबर) की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 55 यात्री घायल हो गए। घायल होने वालों में ज्यादातर स्कूल और कॉलेज के छात्र हैं।
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 6.45 बजे वाडा तहसील के देसाई गांव के पास हुई। निगम के ठाणे मंडल नियंत्रक विलास राठौड़ ने कहा, "दुर्घटना में शामिल बस एमएसआरटीसी की थी। बस में बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के छात्र सवार थे।"
बस में कुल 70 यात्री सवार थे
जानकारी के मुताबिक, बस में कुल 70 यात्री सवार थे, तभी चिंचपाड़ा-वाडा रोड पर अचानक से विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। इनमें से 47 छात्रों समेत 55 यात्री घायल हो गए। हालांकि, किसी को भी कोई बड़ी चोट नहीं आई।
प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी मिली
सभी घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। घटना में बस का ड्राइवर भी घायल हो गया है। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई। पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश कदम ने पुष्टि की कि घायलों में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।