विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनोज जरांगे की टिप्पणी से अशांति पैदा करने की कोशिश की जांच करेगी SIT, फडणवीस ने कहा- इसके पीछे मास्टरमाइंड कौन?

Published: Tue, 27 Feb 2024 09:20 PM (IST)

मराठा आरक्षण आंदोलनकर्ता मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) द्वारा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणी की एसआईटी जांच करेगी। मंगलवार को सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों द्वारा जरांगे की टिप्पणियों से राज्य में अशांति पैदा करने की साजिश का आरोप लगाए जाने के बाद विधानसभा को कुछ देर के लिए स्थगित करना पड़ा। सत्तापक्ष के सदस्य हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

मनोज जरांगे की टिप्पणी से अशांति पैदा करने की कोशिश की जांच करेगी SIT (ANI)
मनोज जरांगे की टिप्पणी से अशांति पैदा करने की कोशिश की जांच करेगी SIT (ANI)

राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मराठा आरक्षण आंदोलनकर्ता मनोज जरांगे पाटिल द्वारा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणी की एसआईटी गठित कर व्यापक जांच करने के निर्देश सरकार को दिए हैं।

मंगलवार को सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों द्वारा जरांगे की टिप्पणियों से राज्य में अशांति पैदा करने की साजिश का आरोप लगाए जाने के बाद विधानसभा को कुछ देर के लिए स्थगित करना पड़ा। सत्तापक्ष के सदस्य हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

एक विशेष जांच दल गठित करने का निर्देश 

सदन की कार्यवाही पुनः शुरू होने पर स्पीकर ने सरकार को फडणवीस के खिलाफ जरांगे की टिप्पणियों की व्यापक जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश दिया। बता दें कि रविवार को जालना जिले के अंतरवली सराटी गांव में बोलते हुए जरांगे ने आरोप लगाया था कि फडणवीस उन्हें मारने की कोशिश कर रहे हैं। जारांगे ने यह भी दावा किया था कि उन्हें सलाइन के जरिए जहर देने की कोशिश की गई।

विधानसभा में उठाया गया मुद्दा

आज विधानसभा में यह मुद्दा उठाते हुए भाजपा विधायक आशीष शेलार ने कहा कि हिंसा भड़काने के लिए उकसाने वाली भाषा का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने जरांगे के पीछे के उस व्यक्ति के बारे में जानने की मांग की कि जिसकी शह पर जरांगे ने यह कहकर राज्य में अशांति पैदा करने की कोशिश की कि महाराष्ट्र को ‘जला दिया जाएगा’। जबकि सदन में उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि उन्हें जरांगे से कोई शिकायत नहीं है। इस बात की जांच एसआईटी करेगी कि वह किसकी स्क्रिप्ट पर बोल रहे हैं। उन्होंने कहा जरांगे ने भले ही मेरे खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए हों, लेकिन पूरा मराठा समाज मेरा समर्थन करता है।

जरांगे के पीछे मास्टरमाइंड कौन?

फडणवीस ने कहा कि इस बात का पता लगाया जाएगा कि जरांगे के पीछे मास्टरमाइंड कौन है। विधायकों के घर जलाना भी सही नहीं है। जांच से पता चल जाएगा कि असली दोषी कौन हैं। नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने भी कहा कि वे जरांगे की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करते। लेकिन मुद्दे की जड़ तक जाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी में शामिल हुए मराठवाड़ा के बड़े चेहरे बसवराज पाटिल, आज ही कांग्रेस पार्टी से दिया था इस्तीफा

यह भी पढ़ें: Tinder की मोहब्बत पड़ी भारी, महिला के साथ शख्स ने कर दी 8 लाख से अधिक की धोखाधड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।