विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीजेपी में शामिल हुए मराठवाड़ा के बड़े चेहरे बसवराज पाटिल, आज ही कांग्रेस पार्टी से दिया था इस्तीफा

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya
Published: Tue, 27 Feb 2024 07:25 PM (IST)

कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बसवराज पाटिल मंगलवार को राज्य बीजेपी अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हो गए। पाटिल ने मंगलवार सुबह देवेन्द्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इससे पहले आज ही उन्होंने कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। बसवराज ने मंगलवार को शाम 4.30 बजे बीजेपी का दामन थामा।

बसवराज पाटिल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए।
बसवराज पाटिल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए।

एएनआई, मुंबई। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बसवराज पाटिल मंगलवार को राज्य बीजेपी अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हो गए। पाटिल ने मंगलवार सुबह देवेन्द्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इससे पहले आज ही उन्होंने कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

बसवराज ने मंगलवार को शाम 4.30 बजे बीजेपी का दामन थामा। उनके बीजेपी में शामिल होने के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और राज्य के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस भी मौजूद थे। बता दें कि बसवराज पाटिल औसा निर्वाचन क्षेत्र से 2 बार (2009 और 2014) विधायक रह चुके हैं। वह मराठवाड़ा क्षेत्र के एक प्रमुख लिंगायत नेता हैं। वह पहले कार्यकाल में राज्य मंत्री थे। बाद में 2019 में उन्हें बीजेपी नेता अभिमन्यु पवार ने हरा दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।