Maharashtra News: पुरानी पेंशन योजना को लेकर हड़ताल पर गए लाखों सरकारी कर्मचारी, कामकाज हो सकता है बाधित
महाराष्ट्र सरकार के लाखों कर्मचारी मंगलवार को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। लाखों कर्मचारियों के इस कदम से राज्य प्रशासन का कामकाज बाधित हो सकता है और कई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र सरकार के लाखों कर्मचारी मंगलवार को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। लाखों कर्मचारियों के इस कदम से राज्य प्रशासन का कामकाज बाधित हो सकता है और कई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
हड़ताल पर गए लाखों सरकारी कर्मचारी
दरअसल, राज्य सरकार और नागरिक निकायों द्वारा संचालित अस्पतालों में काम करने वाले पैरामेडिकल, सफाई कर्मचारी और शिक्षक भी ऐसे समय में हड़ताल में शामिल हुए हैं, जब कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं चल रही हैं। इससे पहले सोमवार को राज्य सरकार और यूनियनों के बीच वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल का सहारा लिया था।
एक ही मिशन, पुरानी पेंशन बहाल करो के लगाए नारेे
बता दें कि मंगलवार को कर्मचारियों ने सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों के बाहर 'एक ही मिशन, पुरानी पेंशन बहाल करो' जैसे नारे भी लगाए। राज्य में पिछले सप्ताह बेमौसम बारिश हुई थी, जिससे खड़ी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। किसानों के लिए मुआवजे को तय करने के लिए महत्वपूर्ण कदम पंचनामा या नुकसान आकलन प्रक्रिया भी हड़ताल के कारण प्रभावित हो सकती है।
सीएम शिंदे ने की थी कर्मचारियों से अपील
एक दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वरिष्ठ नौकरशाहों की एक समिति की घोषणा की थी, जो राज्य सरकार के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को वापस लेने की मांग पर विचार करेगी। अधिकारियों ने बताया कि समिति अपनी रिपोर्ट समयबद्ध तरीके से देगी। सीएम शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सरकारी कर्मचारियों से हड़ताल पर नहीं जाने की अपील की थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।